Begin typing your search above and press return to search.

एक तरफ सजा था तंत्र क्रिया का समान, दूसरी तरफ महिला की वेशभूषा में बेटी की बली देने को तैयार था पिता, पूरा मामला जानकर कांप जाएगी रूह

UP Crime News: उत्तरप्रदेश के कानपुर में तंत्र क्रिया के चलते एक पिता अपनी बेटी की बली देने जा रहा था, जब बच्ची ने शोर मचाया तब आस-पास के लोगों ने वहां पहुंचकर बच्ची की जान बचाई, फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे जांच की जा रही है, मामले में कई हैरान कर देने वाली बातें सामने आई हैं.

एक तरफ सजा था तंत्र क्रिया का समान, दूसरी तरफ महिला की वेशभूषा में बेटी की बली देने को तैयार था पिता, पूरा मामला जानकर कांप जाएगी रूह
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Anjali Vaishnav

कानपुर|5 अप्रैल 2026|उत्तरप्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला निकलकर सामने आ रहा है जिसे सुनने के बाद पैरों तले जमीन खिसक सकती है, जहां एक पिता अपनी तंत्र क्रिया के लिए अपनी खुद की बेटी की जान लेने चला था. बच्ची को जैसे ही इस बात का अंदाजा हुआ कि उसकी जान खतरे में है वैसे ही उसने शोर मचाना शुरू किया आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने मासूम की जान बचाई.

दरअसल पूरा मामला कानपुर के बिधनू कस्बे की नई बस्ती का बताया जा रहा है जहां औंधा के रहने वाले मानसिक रूप से बीमार सौरभ ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर अपनी बेटी की बली देने की तैयारी कर रहा था, निर्माणाधीन मकान में एक तरफ तंत्र क्रिया की समाग्री फैली हुई थी दूसरी तरफ महिला के कपड़े पहनकर पिता अपनी 7 साल की बेटी की बली देने की तैयारी कर रहा था.

पड़ोसियों ने बचाई बच्ची की जान

7 साल की मासूम खतरनाक मंजर देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी जिसके बाद आस-पास में रहने वाले लोग वहां पहुंचे, लोग वहां का दृश्य देखकर हैरान रह गए तंत्र क्रिया की बिखरी समाग्री और बली की तैयारी, तुरंत बच्ची को आरोपी पिता के चंगुल से बाहर निकाला आरोपी की जमकर पीटाई कर मामले की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

आरोपी के भाई ने किए हैरान कर देने वाले खुलासे

जैसे ही मामले की सूचना पुलिस को मिली वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को आरोपी के भाई को सौंपा, पुलिस को पुछताछ में आरोपी के भाई ने बताया कि इससे पहले उसके पिता भी किन्नर की तरह रहा करते थे जिसकी मौत के बाद से आरोपी की मनोदशा सही नही रहती थी, आरोपी के भाई का कहना है कि सौरभ के अंदर उसके पिता की आत्मा आती है.

एक दिन पहले छोटे भाई ने घर लेने के लिए दिया था पैसा

आरोपी के छोटे भाई ने बताया कि कुछ दिन पहले ही आरोपी ने कुछ दिन पहले ही घर बनवाने के लिए 80 हजार रुपये लिए थे लेकिन इन पैसों से आरोपी ने तंत्र क्रिया के लिए बजाय झूला, साड़ियां और श्रृंगार का सामान लेकर आ गया.

Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story