Begin typing your search above and press return to search.

UP Chief Secretary SP Goyal: IAS शशि प्रकाश गोयल बने यूपी के नए मुख्य सचिव, मनोज सिंह को नहीं मिला सेवा विस्तार, अगले चुनाव तक बने रहेंगे मुख्य सचिव

UP Chief Secretary Shashi Prakash Goyal: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल (UP Chief Secretary Shashi Prakash Goyal) को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है।

UP Chief Secretary SP Goyal: IAS शशि प्रकाश गोयल बने यूपी के नए मुख्य सचिव, मनोज सिंह को नहीं मिला सेवा विस्तार, अगले चुनाव तक बने रहेंगे मुख्य सचिव
X
By Ragib Asim

UP Chief Secretary Shashi Prakash Goyal: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल (UP Chief Secretary Shashi Prakash Goyal) को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह सेवानिवृत्त हो गए हैं और उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिल पाया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद भरोसेमंद अधिकारी रहे एसपी गोयल अब राज्य की नौकरशाही की सबसे ऊंची कुर्सी पर बैठेंगे।

वरिष्ठता के आधार पर मिला मुख्य सचिव पद

1989 बैच के आईएएस अधिकारी एसपी गोयल वर्तमान में प्रदेश के सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। यही वजह है कि उन्हें वरिष्ठता के आधार पर मुख्य सचिव का पद सौंपा गया है। अभी तक वह मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे और पिछले आठ वर्षों से लगातार इस जिम्मेदारी को संभाल रहे थे। उन्होंने लोकभवन पहुंचकर मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया।

एक साथ कई बड़ी जिम्मेदारियां मिलीं

मुख्य सचिव बनाए जाने के साथ ही एसपी गोयल को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (IIDC), अपर मुख्य सचिव समन्वय विभाग, अध्यक्ष पिकप (PICUP), मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा (UPEDA) और परियोजना निदेशक यूपीडास्प (UPEDASP) की अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। पहले उनके पास मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, नागरिक उड्डयन, राज्य संपत्ति और प्रोटोकॉल विभाग जैसी अहम जिम्मेदारियां थीं।

संजय प्रसाद को मिला नया प्रभार

एसपी गोयल की पुरानी जिम्मेदारियों को संजय प्रसाद को सौंपा गया है। अब संजय प्रसाद मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव प्रोटोकॉल, गृह, गोपन, वीजा-पासपोर्ट, सतर्कता और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साथ-साथ राज्य संपत्ति एवं नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

2027 तक मुख्य सचिव रहेंगे एसपी गोयल

एसपी गोयल का रिटायरमेंट जनवरी 2027 में होना है। यानी उन्हें मुख्य सचिव पद पर करीब 18 महीनों का कार्यकाल मिलेगा। अगर इस दौरान उनका कार्यकाल बढ़ाया गया, तो अगला विधानसभा चुनाव उन्हीं के कार्यकाल में संपन्न होगा। ऐसे में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और चुनावी तैयारियों में उनकी भूमिका अत्यंत अहम होगी।

जेवर एयरपोर्ट, गंगा एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं पर निगाहें

आने वाले डेढ़ वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार की कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं पूरी होने वाली हैं, जिनमें जेवर एयरपोर्ट और गंगा एक्सप्रेसवे प्रमुख हैं। अब इन परियोजनाओं को समय पर पूरा कराने की जिम्मेदारी एसपी गोयल के कंधों पर होगी। इसके साथ ही पंचायत चुनावों की तैयारियों में भी उनकी प्रशासनिक पकड़ की परीक्षा होगी।

प्रशासनिक अनुभव में माहिर हैं गोयल

एसपी गोयल की पहचान यूपी प्रशासन में एक मजबूत और असरदार अधिकारी के रूप में होती है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में की थी और कई जिलों में जिलाधिकारी की भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर प्रदेश की नौकरशाही के शीर्ष तक का उनका यह सफर उनकी दक्षता और योग्यता का प्रमाण है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story