Begin typing your search above and press return to search.

UP Ballia News : बलिया में भारी बवाल : पुलिस को दागने पड़े आंसू गैस के गोले, मची भगदड़ में पुलिसवाले भी जख्मी... आखिर ऐसा क्या हुआ?

UP Ballia News : यूपी के बलिया में अवैध कब्जे पर कार्रवाई करना पुलिस और राजस्व टीम को भारी पड़ गया. जैसे ही टीम अवैध कब्जे को गिराने पहुंची तो वहा बवाल मच गया. कुछ शरारती लोगो ने पुलिस पर ही हमला शुरू कर दिया. हालात बिगड़ते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े|

UP Ballia News : बलिया में भारी बवाल : पुलिस को दागने पड़े आंसू गैस के गोले, मची भगदड़ में पुलिसवाले भी जख्मी... आखिर ऐसा क्या हुआ?
X

UP Ballia News : बलिया में भारी बवाल : पुलिस को दागने पड़े आंसू गैस के गोले, मची भगदड़ में पुलिसवाले भी जख्मी... आखिर ऐसा क्या हुआ?

By Uma Verma

UP Ballia News : बलिया : यूपी के बलिया से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. यहां एक गांव में तालाब की जमीन पर अवैध कब्ज़ा कर लिया गया. जब इसे हटाने राजस्व टीम और पुलिस पहुंची तो शरारती लोगो ने उन पर हमला बोल दिया. जिसमें लेखपाल और कानूनगो के साथ 2 सिपाही घायल हो गए. हालात बहुत बिगड़ गया फिर, पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. पुलिस के काफी प्रयासों के बाद स्थिति थोडा काबू में आया. आखिर में, महिला सहित 7 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया|

पूरा मामला

ये पूरा मामला खेजुरी थाना क्षेत्र अन्दर हथौज गांव का है. जहा तालाब के किनारे जमीन पर झोपड़ी और घर अवैध रूप से बनाए गए थे. कोर्ट के आदेश पर जब राजस्व टीम और पुलिस JCB लेकर हटाने पहुंचे तो मामला बहुत बिगड़ गया. कुछ लोगो ने जमकर हंगामा किया और पथराव किया. जिसमें लेखपाल अमित राय और कानूनगो राजेश कुमार के साथ 2 अन्य सिपाही प्रेम पटेल और शैलेंद्र गुप्ता घायल हो गए| इन शरारती लोगो को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े|

100 पर लोगो पर मामला दर्ज

घंटों कोशिश के बाद हंगामा करने वाले पीछे हटे. पुलिस ने महिला सहित 7 लोगों को हिरासत में लिया हैं. और वहीं स्थानीय लेखपाल अमित राय के शिकायत पर खेजुरी पुलिस ने 2 नामी और 100 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की. साथ ही अवैध रूप से गडही को जमीन पर बने घरों और झोपड़ियों को धरासाई कर दिया. इसके लिए कई थानों की फोर्स भी बुलानी पड़ी|

पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि खेजुरी थाना क्षेत्र अन्दर हथौज गांव में तालाब के किनारे हुए अवैध कब्जे को कोर्ट के आदेश से हटाने के लिए, SDM सिकंदरपुर, तहसीलदार राजस्व टीम और पुलिस कब्जे वाली जगह पर गई थी. कब्ज़ा हटवाया जा रहा था. तभी कुछ लोगों ने पुलिस और राजस्व के टीम पर पत्थर से हमला कर दिया. इस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अवैध रूप से बनाए कब्जे को बड़ी पुलिस बल के साथ हटाया गया|

गाँव के लोगो ने क्या कहा

गाँव वालो के अनुसार, पुलिस ने महिला और अपाहिजों के साथ घर में घुसकर मारपीट की , जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आईं. और साथ ही, दरवाजे पर खड़े दोपहिया वाहनों के साथ भी तोड़फोड़ किया. बताया जा रहा है कि. हथौज गांव के निवासी सिद्धार्थ राय ने तालाब की जमीन पर बने अवैध कब्जे को हटाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी. जिसमे कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई करनी पड़ी|

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story