पीलीभीत डीएम को मारने की धमकी, किसान नेता बोला - मंडी आए तो घेरकर मारूंगा... आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Threat to Pilibhit DM
X

इमेज- इंटरनेट 

Threat to Pilibhit DM: किसान नेता बलजिंदर सिंह ने पीलीभीत के जिलाधिकारी (डीएम) को फोन पर घेरकर मारने पीटने की धमकी दी. पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए मंगलवार को देर शाम किसान नेता बलजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है.

Pilibhit DM Threat: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. किसान नेता बलजिंदर सिंह (Farmer Leader Baljinder Singh Arrested) ने पीलीभीत के जिलाधिकारी (डीएम) को फोन पर घेरकर मारने पीटने की धमकी दी. पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए मंगलवार को देर शाम किसान नेता बलजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है.

डीएम को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

मामला 6 अप्रैल को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार का है. आरोपी की पहचान किसान नेता बलजिंदर सिंह के रुप में हुई है. वह खुद को किसान यूनियन (अन्नदाता गुट) का प्रदेश सचिव बताता है. किसान नेता बलजिंदर सिंह ने पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह(Pilibhit DM Gyanendra Singh) को कॉल करके मारने की धमकी दी है. इस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक़, सोमवार शाम जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में बर्ड फ्लू रोकथाम चल रही थी. उनका ‘सीयूजी नंबर’ आशुलिपिक नरेश वर्मा के पास था. तभी सीयूजी नंबर पर बलजिंदर सिंह कॉल आया. उसने डीएम से बात करने की इच्छा जताई. लेकिन व्यस्तता के कारण आशुलिपिक नरेश वर्मा ने मना कर दिया.

किसान नेता बोला- मंडी में दिख गए घेर के मारूंगा

इस पर बलजिंदर सिंह को गुस्सा आ गया और अभद्र भाषा में बात करने लगा. चिल्लाते हुए बेहद आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल करने लगा. इतना ही नहीं धमकी दी- डीएम पीलीभीत अगर पूरनपुर मंडी में दिख गए तो घेर-घेर के मारूंगा. रिकॉर्डिंग करनी है तो कर लो, मैं डरने वाला नहीं हूं. इसके बाद उसने खुद बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. जो अब वायरल हो रहा है.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

इस मामले में पूरनपुर थाने में केस दर्ज किया गया. पुलिस ने कारवाई करते हुए मंगलवार की शाम को आरोपी किसान नेता बलजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने बताया उसके पिता कई दिनों से गेहूं बेचने के लिए परेशान थे, बस इस वजह से उसने ऐसे शब्द इस्तेमाल किये. उसने माफी भी मांगी है. फ़िलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

Tags

Next Story