Begin typing your search above and press return to search.

Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा VIDEO: सुनामी झूला टूटने से ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर की मौत, 13 लोग घायल

Surajkund Mela Accident: फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेले में सुनामी झूला टूटकर गिर गया। इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए हैं और एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई।

Surajkund Mela Accident
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

Surajkund Mela Accident: फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां सूरजकुंड मेले में सुनामी झूला टूटकर गिर गया। इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए हैं और एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। यह घटना सूरजकुंड थाना क्षेत्र में हुई है।

सूरजकुंड मेले में टूटकर गिरा सुनामी झूला

जानकारी के मुताबिक, सूरजकुंड थाना क्षेत्र में स्थित मेला मैदान में सूरजकुंड मेले का आयोजन किया गया है। यहां शनिवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां सुनामी झूला टूटने से उसमे सवार 18 में से 13 लोग घायल हो गए और एक इंस्पेक्टर की मौत भी हो गई। घटना के बाद मेला स्थल पर चीख पुकार मच गई। इसके बाद राहत-बचाव कार्य चलाया गया।

31 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित है मेला

बताया जा रहा है कि 39वां इंटरनेशनल सूरजकुंड मेले का आयोजन 31 जनवरी से 15 फरवरी तक किया जा रहा है, जिसमें भारत के 30 राज्यों के 1150 कलाकार हिस्सा ले रहें हैं और 46 देशों के कलाकार इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इसी मेले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक की मौत और 13 लोग घायल हो गए।



हादसे में इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे सुनामी झूले में 18 सवारी बैठी थी, तभी झूला गिरकर रेलिंग में अटक गया। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने झूले में फंसे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला। घायलों को तुरंत ही बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई।

कौन थे इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद

बताया जा रहा है कि जगदीश प्रसाद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले थे और पलवल जिले के चांदहट थाने में तैनात थे। शनिवार को उनकी ड्यूटी सुरजकुंड मेले में लगी थी। झूला टूटने की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे और रेलिंग पर अटका झूला का दूसरा हिस्सा नीचे गिर गया, जिसके नीचे दबकर उनकी मौत हो गई।

झूला जोन के वेंडर के खिलाफ मामला दर्ज

जानकारी के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। घायलों का हाल चाल जानने पहुंचे DGP अजय सिंघल ने इसकी घोषणा की। साथ उनके परिवार को एक करोड़ का मुआवजा के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की। इधर पुलिस ने झूला जोन के वेंडर के खिलाफ मामला दर्ज कर झूला परिसर बंद करा दिया गया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story