सुल्तानपुर क्राइम: आशिक संग मिलकर ट्रक ड्राइवर पति की हत्या, पत्नी गिरफ्तार, कैसे सामने आई पूरी कहानी?

Uttar Pradesh crime news: उत्तर प्रदेश से लगातार हत्या की वारदात के बीच आज फिर से प्रेम प्रसंग के चलते एक हत्या का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में अवैध संबंध के चलते पत्नी और पति के दोस्त ने मिलकर पति की हत्या कर दी।
मालूम हो की लम्भुआ थाना क्षेत्र के मदनपुर पनिहार गांव में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के प्यार पागल होकर सोते समय अपने पति का धारदार हथियार से गला रेत दिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है, जबकि हत्या को अंजाम देने में साथ देने वाला उसका प्रेमी फिलहाल फरार है.
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के लंभुआ थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में सोमवार सुबह एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.
जानें क्या हैं पूरा मामला ?
पुलिस को सुबह लगभग 5 बजे सूचना मिली कि मदनपुर गांव निवासी अमित सिंह की हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की गई.
अवैध संबंध बना हत्या की वजह
शुरूआती जांच में सामने आया कि मृतक अमित सिंह और उसका दोस्त दीपक सिंह दोनों ट्रक ड्राइवर थे. अमित की पत्नी शिल्पी का अवैध संबंध उसके पति के दोस्त दीपक सिंह से हो गया था. इस संबंध को लेकर परिवार में कई बार विवाद और समझौते की कोशिशें भी हुई थीं, लेकिन मामला शांत नहीं हो पाया. पुलिस के अनुसार बीती रात दीपक सिंह ने शिल्पी को जगाया और दोनों ने मिलकर अमित सिंह के गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक (SP) चारू निगम, एएसपी अखंड प्रताप सिंह और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए. एसपी चारू निगम ने बताया, मृतक के भाई अजित सिंह, जो मुंबई में रहते हैं, उनकी सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. प्राथमिक जांच में अवैध संबंधों की बात सामने आई है. आरोपी पत्नी शिल्पी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मुख्य आरोपी दीपक सिंह की तलाश के लिए एसओजी (SOG) सहित पुलिस की 4 टीमें गठित की गई हैं. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और चर्चा का माहौल है.
