Begin typing your search above and press return to search.

वर्दी शर्मसार: सुल्तानपुर में डायल 112 के सिपाही पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, सबूत मिलते ही पुलिस ने भेजा जेल...

Sultanpur Police Constable Arrested : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में खाकी को शर्मसार करते हुए डायल 112 के एक सिपाही को महिला के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बल्दीराय इलाके की दो बच्चों की मां ने पुख्ता सबूतों के साथ सिपाही आमिर फिरदौस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.

वर्दी शर्मसार: सुल्तानपुर में डायल 112 के सिपाही पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, सबूत मिलते ही पुलिस ने भेजा जेल...
X

वर्दी शर्मसार: सुल्तानपुर में डायल 112 के सिपाही पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, सबूत मिलते ही पुलिस ने भेजा जेल...

By Uma Verma

UP Police Constable Arrested : सुल्तानपुर : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से खाकी को शर्मसार करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है. यहाँ डायल 112 में तैनात एक सिपाही पर एक महिला के यौन शोषण का संगीन आरोप लगा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही को न केवल गिरफ्तार किया, बल्कि उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया है. आरोपी सिपाही को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं.

क्या है पूरा मामला?

यह पूरी घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र का है. यहाँ की रहने वाली एक महिला, जो दो बच्चों की मां है उसने डायल 112 की पीआरवी संख्या 5298 पर तैनात सिपाही आमिर फिरदौस के खिलाफ मोर्चा खोला हैं. महिला ने जनसुनवाई के दौरान पुलिस के आला अधिकारियों के सामने पेश होकर आरोप लगाया कि सिपाही आमिर उसका लंबे समय से यौन शोषण कर रहा था. महिला केवल जुबानी शिकायत लेकर नहीं आई थी, बल्कि उसने अधिकारियों के सामने पुख्ता सबूत भी पेश किए.

एक्शन में पुलिस और कोर्ट की कार्रवाई

महिला द्वारा दिए गए सबूतों और तहरीर के आधार पर बल्दीराय थाने में अपराध संख्या 55/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने बिना देर किए आरोपी सिपाही आमिर फिरदौस को धर दबोचा. आमिर मूल रूप से चंदौली जिले के भोरसड़ साहबगंज का रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को सीएचसी बल्दीराय में उसका मेडिकल कराया गया और फिर कड़ी सुरक्षा के बीच एसीजेएम चतुर्थ भव्या श्रीवास्तव की अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने मामले के तथ्यों को देखते हुए आरोपी सिपाही को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

विभाग की नाराजगी, सीओ का बयान

सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने साफ तौर पर कहा कि अनुशासनहीनता और इस तरह के अनैतिक कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.

इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं

इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की बातें हो रही हैं. जहाँ एक ओर पुलिस की मुस्तैदी की तारीफ हो रही है, वहीं कुछ लोग इस मामले को दूसरे नजरिए से भी देख रहे हैं. चर्चा है कि महिला और सिपाही के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा था, जिसके बाद यह मामला थाने तक पहुँचा. लेकिन कानून की नजर में साक्ष्यों के आधार पर सिपाही प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है, जिसके कारण वह सलाखों के पीछे है.


कौन हैं सिपाही आमिर फिरदौस

आमिर फिरदौस उत्तर प्रदेश पुलिस का एक सिपाही है, जो मूल रूप से चंदौली जिले के भोरसड़ साहबगंज का रहने वाला है. वह सुल्तानपुर जिले में डायल 112 पीआरवी 5298 में आरक्षी के पद पर तैनात था. आमिर तब चर्चा में आया जब बल्दीराय क्षेत्र की एक महिला ने उस पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाते हुए पुख्ता सबूत पेश किए. इस मामले में दोषी पाए जाने के शुरुआती संकेतों के बाद उसे विभाग से निलंबित कर दिया गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story