Begin typing your search above and press return to search.

Sonbhadra News: पांच लोगों की मौत...पत्थर खदान में हुआ बड़ा हादसा, ड्रिलिंग के दौरान गिरा पहाड़ का हिस्सा, रेस्क्यू अभियान जारी

Pathar Khadan Me Hadsa: सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पत्थर खदान में चट्टान धसकने से बड़ा हादसा (Pathar Khadan Me Hadsa) हुआ है। हादसे के बाद मलबे में दबे पांच लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं 9 लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। फिलहाल NDRF और SDRF टीम की ओर से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

Sonbhadra News: पांच लोगों की मौत...पत्थर खदान में हुआ बड़ा हादसा, ड्रिलिंग के दौरान गिरा पहाड़ का हिस्सा, रेस्क्यू अभियान जारी
X

Sonbhadra News

By Chitrsen Sahu

Pathar Khadan Me Hadsa: सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पत्थर खदान में चट्टान धसकने से बड़ा हादसा (Pathar Khadan Me Hadsa) हुआ है। हादसे के बाद मलबे में दबे पांच लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं 9 लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। फिलहाल NDRF और SDRF टीम की ओर से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

ड्रिलिंग के दौरान गिरा पहाड़ का हिस्सा

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा ओबरा थाना क्षेत्र में बिल्ली मारकुंडी स्थित श्री कृष्ण माइनिंग खदान में 15 नवंबर की दोपहर को हुआ था। ड्रिलिंग के दौरान पहाड़ का 100 फीट हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इस दौरान कुछ मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं 14 से ज्यादा मजदूर मलबे में दब गए थे। पिछले 40 घंटे से NDRF और SDRF टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है।

मृतकों की संख्या हुई 5

खदान में पानी भरा होने की वजह रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही है। फिर भी NDRF और SDRF टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। रविवार देर रात दो मजदूरों के शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या 5 हो गई है। इसके अलावा मलबे में 9 मजदूरों के दबे होने की आशंका है, जिसकी तलाश में NDRF और SDRF टीम जुटी हुई है।

खदान मालिक सहित तीन पर FIR

बताया जा रहा है कि यह खदान मेमर्स कृष्णा माइनिंग कंपनी को आवंटित थी। हादसे के बाद खदान मालिक सहित तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। हादसे के बाद खदान मालिक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। इधर पांच लोगों के शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story