Shoaib Bobby Murder : बाराबंकी में मुख्तार के शूटर शोएब बॉबी पर बरसाईं 15 गोलियां, जेलर हत्याकांड के आरोपी को सरेआम भूना
Shoaib Bobby Murder : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब बॉबी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है. असैनी इलाके में हमलावरों ने बॉबी पर दनादन 15 राउंड गोलियां बरसाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शोएब लखनऊ के चर्चित जेलर हत्याकांड में मुख्य आरोपियों में से एक था.

Shoaib Bobby Murder : बाराबंकी में मुख्तार के शूटर शोएब बॉबी पर बरसाईं 15 गोलियां, जेलर हत्याकांड के आरोपी को सरेआम भूना
Shoaib Bobby Murder : बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के असैनी इलाके में मुख्तार अंसारी के करीबी शूटर शोएब बॉबी की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है. हमलावरों ने बॉबी पर दनादन 15 राउंड गोलियां दागीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. मृतक शोएब बॉबी लखनऊ के चर्चित जेलर हत्याकांड में मुख्य आरोपी था और लंबे समय से मुख्तार गैंग के लिए काम कर रहा था. माफिया मुख्तार अंसारी की 28 मार्च 2024 को बांदा जेल में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. माफिया मुख्तार अंसारी पर हत्या, अपहरण और फिरौती जैसे दर्जनों गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे.
शोएब बॉबी पर बरसाईं गोलियां
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पूर्व बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी शूटर शोएब की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह वारदात शहर के एक व्यस्त इलाके में हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. पुलिस के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने बेहद करीब से बॉबी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. गंभीर रूप से घायल शोएब को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब रहे. मृतक बॉबी लंबे समय से मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़ा था और उस पर लखनऊ के चर्चित जेलर हत्याकांड समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे. फिलहाल पुलिस जाँच में जुट गई हैं.
जेलर हत्याकांड का मुख्य आरोपी था शोएब बॉबी
मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब बॉबी की हत्या के बाद पुलिस हत्यारों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. बॉबी का नाम न केवल चर्चित जेलर हत्याकांड में शामिल था, बल्कि उस पर हत्या, रंगदारी और गैंगवार जैसे कई गंभीर मुकदमे भी दर्ज थे. पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह हत्या गैंगवार का नतीजा तो नहीं दरअसल, पिछले कुछ महीनों से गैंग के भीतर वर्चस्व की लड़ाई और आपसी रंजिश की खबरें भी सामने आ रही थीं. माना जा रहा है कि मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बॉबी अपने विरोधियों के निशाने पर आ गया था, जिसका अंजाम इस खौफनाक हत्याकांड के रूप में सामने आया है.
