Begin typing your search above and press return to search.

शामली : ससुर की घिनौनी करतूत, बहू से शारीरिक सम्बंध बनाने में नाकाम हुआ तो उतारा मौत के घाट, राज छिपाने में बेटे ने भी दिया पिता का साथ

Shamli Crime News : यूपी के शामली में दरिंदे ससुर ने बहू पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डाला और नाकाम होने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. इस जघन्य अपराध को छिपाने के लिए ससुर ने खुदकुशी का नाटक रचा, जिसमें उसके बेटे ने भी साथ दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कर लिया हैं.

शामली : ससुर की घिनौनी करतूत, बहू से शारीरिक सम्बंध बनाने में नाकाम हुआ तो उतारा मौत के घाट, राज छिपाने में बेटे ने भी दिया पिता का साथ
X

शामली : ससुर की घिनौनी करतूत, बहू से शारीरिक सम्बंध बनाने में नाकाम हुआ तो उतारा मौत के घाट, राज छिपाने में बेटे ने भी दिया पिता का साथ

By Uma Verma

Shamli Daughter-in-law Murder : शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. यहाँ के कैराना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर खुरगान में एक ससुर ने अपनी ही बहू की गला दबाकर हत्या कर दी. इस खौफनाक वारदात के पीछे की वजह ससुर की बहू पर टिकी गंदी नजर थी. हैरान करने वाली बात यह है कि इस अपराध में मृतका के पति ने भी अपने पिता का साथ दिया और सच्चाई छिपाने की कोशिश की. पुलिस ने हत्यारे ससुर और पति, दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

क्या है पूरी घटना?

जानकारी के मुताबिक, इस्सोपुर खुरगान निवासी मशकुरा 24 वर्ष की शादी करीब तीन साल पहले सलमान से हुई थी, सलमान अपनी रोजी-रोटी के लिए पंजाब के लुधियाना में मजदूरी करता था, जबकि घर पर मशकुरा अपने एक साल के बेटे और ससुर अब्बास उर्फ बासा के साथ रहती थी. इसी दौरान गांव के ही एक युवक जाबिद से मशकुरा के संबंध बन गए, जिसकी भनक ससुर अब्बास को लग गई थी.

ससुर ने इस बात का फायदा उठाना चाहा और बहू को धमकी दी कि वह उसके संबंधों के बारे में सबको बता देगा. अब्बास ने इस धमकी की आड़ में कई बार बहू पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डाला. 14 फरवरी की शाम को जब जाबिद मशकुरा से मिलकर गया, तो रात में ससुर अब्बास बहू के कमरे में घुस गया और फिर से संबंध बनाने की कोशिश की. जब मशकुरा ने इसका विरोध किया और ससुर को लात मारकर खुद से दूर किया, तो गुस्से में आकर अब्बास ने उसका गला दबाकर उसे जान से मार डाला.

साजिश में शामिल हुआ पति

हत्या करने के बाद अब्बास ने तुरंत अपने बेटे सलमान को लुधियाना फोन किया और पूरी बात बताई. दोनों ने मिलकर इसे एक स्वाभाविक मौत का रूप देने की साजिश रची. अब्बास ने चालाकी दिखाते हुए शव को चारपाई पर लेटा दिया और ऊपर से कंबल डाल दिया. अगली सुबह उसने शोर मचाया कि दरवाजा अंदर से बंद है और बहू बाहर नहीं आ रही. उसने लोगों को गुमराह करने के लिए वेल्डिंग मिस्त्री को बुलाकर दरवाजे की जाली कटवाई ताकि सबको लगे कि कुंडा अंदर से ही बंद था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज

अब्बास पूरी कोशिश कर रहा था कि मामला दब जाए और शव का पोस्टमार्टम न हो. उसने परिजनों को यह कहकर बहला लिया था कि मशकुरा सीढ़ियों से गिर गई थी जिससे उसके गले पर चोट आई है. हालांकि, पुलिस को शक हुआ और उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. रिपोर्ट में जैसे ही यह साफ हुआ कि मौत गला घोंटने से हुई है, पुलिस का शक यकीन में बदल गया.

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि जब अब्बास को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, तो वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि कैसे उसने लाठी और तार की मदद से अंदर का कुंडा बंद किया था ताकि यह खुदकुशी या हादसा लगे. पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर ससुर और साक्ष्य छिपाने व साजिश रचने के आरोप में पति सलमान को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

ऐसा मामला साल 2023 में अलीगढ से आया था

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में साल 2023 में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई थी. यहाँ एक ससुर ने अपनी ही बहू पर गंदी नीयत रखी और जब बहू ने उसकी घिनौनी मांग का विरोध किया, तो उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. पकड़े जाने के डर से आरोपी ससुर ने घर के एक कमरे में गहरा गड्ढा खोदा और बहू की लाश को वहां दफना दिया था. राज छिपाने के लिए उसने उस जगह पर सीमेंट का पक्का फर्श बनवा दिया ताकि किसी को शक न हो और वह बेखौफ होकर उसी घर में रहने लगा.

हत्या करने के बाद आरोपी ने बड़ी चालाकी से पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहू कहीं लापता हो गई है. वह कई दिनों तक पुलिस के साथ मिलकर बहू को ढूंढने का नाटक करता रहा, लेकिन मायके वालों के शक और पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद सच सामने आ गया. जब पुलिस ने संदेह के आधार पर घर के कमरे की खुदाई करवाई, तो फर्श के नीचे से महिला का शव बरामद हुआ था. इस खुलासे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया था कि कैसे एक ससुर ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story