सरकारी आवास में पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, बाथरूम में मिली लाश, मर्डर या फिर हुआ हादसा जांच में जुटी पुलिस

Shahjahanpur Inspector
X

इमेज- इंटरनेट 

Shahjahanpur Inspector Death: शाहजहांपुर में पुवायां में सरकारी आवास के बाथरूम में 49 वर्षीय इंस्पेक्टर राजेश कुमार की लाश मिली है. इंस्पेक्टर राजेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गयी.

Shahjahanpur Inspector Death: 11 अप्रैल 2026, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुवायां में सरकारी आवास के बाथरूम से क्राइम इंस्पेक्टर की लाश मिली है. इंस्पेक्टर की मौत कैसे हुई है यह स्पष्ट नहीं है.

मामला जिले के पुवायां थाना कैम्पस का है. मृतक की पहचान 49 वर्षीय इंस्पेक्टर राजेश कुमार के रूप में हुई है. इंस्पेक्टर राजेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गयी. इंस्पेक्टर राजेश कुमार की लाश पुवायां थाना कैंपस में बने सरकारी आवास के बाथरूम में मिली है.

जानकारी के मुताबिक़, राजेश कुमार मूलरूप से उन्नाव के थाना बारा सगवर के गांव हिश्यामपुर के रहने वाले थे. वह पुवायां थाने में निरीक्षक अपराध (इंस्पेक्टर क्राइम) के पद पर कार्यरत थे. साथ ही कार्यवाहक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. 18 अगस्त 1997 के आरक्षी बने थे. इसके बाद प्रमोशन पाकर साल 2012 में दरोगा और साल 2025 में इंस्पेक्टर बने थे. बंडा, रोजा, निगोही और जैतीपुर समेत कई जगहों उन्होंने सेवाएं दी.

राजेश कुमार शुक्रवार रात 9.30 बजे तक थाने में रुके थे. करीब 10 बजे अपने सरकारी आवास चले गए. शनिवार सुबह वह थाने के आवास के बाथरूम में नहाने गए थे. इसके बाद किसी बात नहीं हुई. सुबह उनसे संपर्क करने की कोशिश की गयी. उन्हें कॉल किया गया. लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ.

कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिसकर्मी आवास पर पहुंचे. वहां का दृश्य देख सभी के होश उड़ गए. वहां बाथरूम में राजेश कुमार की लाश पड़ी हुई थी. उन्हें तत्काल अस्पताल के जाया गया. जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर के अनुसार, राजेश कुमार की हार्ट अटैक से मौत हुई हुई है. हालाँकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पता चल पायेगा. पुलिस टीम इसकी जांच म,इ जुटी हुई है.

Tags

Next Story