बेशर्मी की हदें पार! अस्पताल में स्टाफ ने पी शराब, फिर डॉक्टर की कुर्सी पर बैठे-बैठे कर दी पेशाब, Video Viral

Shahjahanpur Hospital
X

इमेज- AI जनरेटेड 

Shahjahanpur Hospital News: शाहजहांपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खुटार में ऐसा मामला सामने आया है जिसने सरकारी स्वास्थय व्यवस्था को शर्मसार कर दिया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी ने शराब पी. फिर नशे की हालत में डॉक्टर की कुर्सी पर पेशाब कर दिया.

Shahjahanpur Hospital News: शाहजहांपुर: 17 मार्च 2026, यूपी के शाहजहांपुर से ऐसा मामला सामने आया है जिसने सरकारी स्वास्थय व्यवस्था को शर्मसार कर दिया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी ने शराब पी. फिर नशे की हालत में डॉक्टर की कुर्सी पर पेशाब कर दिया.

कर्मचारी ने पैंट में की पेशाब

मामला शाहजहांपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खुटार का है. घटना रविवार शाम की है. आप्टोमेट्रिस्ट हरिकेश कुमार ने अस्पताल में अपने सहकर्मी के साथ बैठकर शराब पी. इसके बाद डॉक्टर की कुर्सी पर बैठे-बैठे ही पैंट में पेशाब कर दी.

डॉक्टर के चेंबर में पी शराब

जानकारी के मुताबिक़, रविवार की शाम आप्टोमेट्रिस्ट हरिकेश कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार में आरबीएसके टीम का हिस्सा हैं. रविवार की शाम उसने नेत्र अधीक्षक के चेंबर में बैठकर खूब शराब पी. उसने इस कदर शराब पी की पूरी तरह धुत हो गया.

आप्टोमेट्रिस्ट हरिकेश कुमार नशे में इतना चूर था कि उसे खबर भी नहीं हुई और कुर्सी पर बैठे बैठे पेशाब कर दिया. इसी बीच कुछ घायल इलाज के लिए अस्पताल आये. तो उन्होंने हरिकेश कुमार को नशे में धूत देखा. वो चलने में भी असमर्थ था. वह लड़खड़ा रहा था.

मरीजों ने उसे टोका तो की बदतमीजी

जब मरीजों ने उसे टोका तो बदतमीजी करने लगा. वह नशे में कहने लगा "तुम लोग तो मेरे दादा हो, मैं तो आज छुट्टी पर हूं." जब लोगों ने पैंट में पेशाब करने की बात कही तो हेलमेट लगाकर लड़खड़ाते हुए बाहर चला गया. लोगों ने इस दौरान उसका वीडियो बना लिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. लोगो की इसपर तरह तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है.


Tags

Next Story