Begin typing your search above and press return to search.

Shafiqur Rahman Barq Died: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन, मुरादाबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shafiqur Rahman Barq Died: संभल से सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है। वह लंबे समय से मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती थे।

Shafiqur Rahman Barq Died: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन, मुरादाबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस
X
By Ragib Asim

Shafiqur Rahman Barq Died: मंगलवार को समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान बर्क का निधन हो गया। वो काफी लंबे समय से बिमार चल रहे थे। उनकी उम्र 93 साल थी। इस महीने की शुरूआत में खराब स्वास्थ्य होने के वजह से उन्हें मुरादाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उनका इलाज चल रहा था।

कहा जा रहा है कि बीमारी की वजह से उनके कई अंग काम करना बंद कर दिए थे। उनकी पोती की देखभाल में उनका इलाज चल रहा था। दरअसल, उनकी पोती डॉक्टर है। बर्क के परिवार में एक बेटे के अलावा पोता और पोती हैं। फिलहाल उनका पोता विधायक है। बर्क के निधन से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। सपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव 2024के लिए प्रत्याशी भी बनाया था।

उनके निधन पर सपा ने शोक व्यक्त किया है। समाजवादी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,‘समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, कई बार के सांसद जनाब शफीकुर्रहमान बर्क साहब का इंतकाल, अत्यंत दु:खद है। उनकी आत्मा को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि।’

कौन थे शफीकुर्रहमान बर्क?

बता दें, उत्तर प्रदेश के संभल में शफीकुर्रहमान बर्क का जन्म 11 जुलाई 1930 को हुआ था। वो समाजवादी पार्टी से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। बर्क चार बार विधायक और पांच बार सांसद रहे हैं। उन्होंने पहली बार समाजवादी पार्टी की टिकट पर 1996 में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। साल 2014 में उन्होंने बसपा से लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। अपने बयानों को लेकर अक्सर ही शफीकुर्रहमान चर्चाओं में बने रहते थे वो मुसलमानों के हितोंको लेकर हमेशा मुखर रहे हैं। उनका बेटा भी समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story