Begin typing your search above and press return to search.

Sas Damad Love Story : बेटी का घर बसाने चली थी सास, दामाद को बनाया अपना खास; अब बहनोई संग फरार, पढ़े अजब-प्रेम की गजब कहानी 

Sas Damad Love Story : बेटी की शादी जिस युवक से तय हुई थी, उसे ही अपना हमसफर बनाकर भागी सास और अब दामाद के साथ 10 महीने रहने के बाद अपने बहनोई के साथ फरार हो गई है. पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत करते हुए महिला पर 2 लाख रुपए और जेवर लेकर भागने का आरोप लगाया है.

Sas Damad Love Story : बेटी का घर बसाने चली थी सास, दामाद को बनाया अपना खास; अब बहनोई संग फरार, पढ़े अजब-प्रेम की गजब कहानी 
X

Sas Damad Love Story : बेटी का घर बसाने चली थी सास, दामाद को बनाया अपना खास; अब बहनोई संग फरार, पढ़े अजब-प्रेम की गजब कहानी 

By Uma Verma

Sas Damad Love Story : अलीगढ़ : एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहाँ एक महिला ने पहले अपनी बेटी के होने वाले पति से दिल लगाया और अब उसे भी धोखा देकर अपने बहनोई के साथ फरार हो गई.अप्रैल 2025 में जिस दामाद के साथ जीने-मरने की कसमें खाकर सपना देवी घर से भागी थीं अब उसी को रास्ते पर छोड़ दिया है. पीड़ित राहुल ने दादों थाने पहुँचकर बताया कि वह सपना के साथ बिहार में रह रहा था लेकिन 6 फरवरी को वह घर से 2 लाख रुपये और गहने समेटकर अपने बहनोई के साथ भाग गई.

थाना दादों के गांव मछरिया नगला के रहने वाले राहुल की शादी अप्रैल 2025 में तय हुई थी लेकिन सगाई के बाद होने वाली सास सपना देवी से उसकी बातचीत शुरू हो गई. धीरे-धीरे मोबाइल पर शुरू हुई यह बातचीत प्यार में बदल गया और दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए हद तो तब हो गई जब अपनी बेटी की शादी से ठीक 12 दिन पहले सपना देवी अपने पति और परिवार को छोड़कर अपने ही होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई.


पत्नी के भागने पर जब पति ने पुलिस में केस किया तो पुलिस उन्हें ढूँढते हुए बिहार तक जा पहुँची पकड़े जाने के डर से सास और दामाद खुद ही थाने आ गए वहां उन्होंने पुलिस को साफ-साफ कह दिया कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं और साथ रहना चाहते हैं पुलिस ने उनके लिखित बयान लिए और दोनों अपनी मर्जी से साथ रहने चले गए.

करीब 10 महीने तक साथ रहने के बाद 11 फरवरी को थाने पहुँच कर राहुल ने बताया कि वह बिहार में फेरी लगाकर कपड़े बेचता है जहाँ से 6 फरवरी को उसकी पत्नी सपना देवी उसे धोखा देकर अपने बहनोई के साथ फरार हो गई है राहुल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई लेकिन पुलिस का कहना है कि घटना बिहार की है इसलिए वे इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कर सकते.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story