Begin typing your search above and press return to search.

Kaushambi Kobra News: डर के साए में परिवार! सांप ने लड़की को 24 घंटे में 3 और 40 दिन में 9 बार डसा, पूरा मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Sanp Ne Ladki Ko 9 Bar Dasa: कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की को सांप ने एक या दो बार नहीं बल्की 9 बार डसा है और वो भी सिर्फ 40 दिन में, जिसके कारण परिवार डर के साए में जीने को मजबूर है और गांव छोड़ने की बात कह रहे हैं।

Kaushambi Kobra News: डर के साए में परिवार! सांप ने लड़की को 24 घंटे में 3 और 40 दिन में 9 बार डसा, पूरा मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
X

Kaushambi Kobra News

By Chitrsen Sahu

Sanp Ne Ladki Ko 9 Bar Dasa: कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की को सांप ने एक या दो बार नहीं बल्की 9 बार डसा है और वो भी सिर्फ 40 दिन में, जिसके कारण परिवार डर के साए में जीने को मजबूर है और गांव छोड़ने की बात कह रहे हैं।

40 दिन में सांप ने लड़की को 9 बार डसा

यह पूरा मामला कोखराज थाना क्षेत्र के भैंसहापर गांव की है। भैंसहापर गांव में रणजीत मौर्य अपनी पत्नी ममता देवी, बेटी रिया, प्रिया और बेटा रियांशु के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रिया को सांप ने 40 दिन में 9 बार डसा है। पहली बार सांप से उसे 22 जुलाई को डसा था, जब वह खेत में काम कर रही थी। इसके बाद 13 अगस्त को फिर सांप ने काट लिया।

पिछले 24 घंटे में सांप ने लड़की को 3 बार डसा

आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टर ने रिया को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज हुआ। इतना ही नहीं पिछले 24 घंटे में सांप ने उनकी बेटी रिया को 3 बार डसा है। रिया का इलाज कराने में उनकी पूरी जमा पूंजी खत्म हो गई। इसके बाद उन्होंने तांत्रित का सहारा लेकर झाड़ फूक कराया।

गांव छोड़ने की सोच रहा परिवार

रिया के पिता रणजीत मौर्य ने बताया कि लगातार हो रही इस घटना से वह डर के साए में जीने को मजबूर है। उन्होंने अपनी बेटी को नानी के यहां भेज दिया है और अब गांव छोड़ने की सोच रहे हैं। वहीं रिया ने कहा कि जिस सांप ने उसे डसा है वह काले रंग का है। सांंप उसे कभी खेत में तो कभी घर में डस लेता है। सांप के डसने के एक घंटे बाद वह बेहोश हो जाती है, इसके बाद उसे कुछ याद नहीं रहता।

वन विभाग और प्रशासन पर गंभीर आरोप

इधर ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि सूचना के बाद भी सांप को नहीं पकड़ा गया और न ही प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार की कोई मदद की गई। वहीं इस मामले में डॉक्टर का कहना है कि बच्ची को जिस सांप ने काटा है वह जहरिला नहीं है। लेकिन एक ही सांप किसी को बार बार काटे यह संभव नहीं है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story