Begin typing your search above and press return to search.

Saharanpur Crime News: सहारनपुर में पत्नी ने किया अफेयर का विरोध तो पति ने ली उसकी जान

Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी का किसी महिला के साथ अफेयर चल रहा था, जिसका विरोध उसकी पत्नी ने किया था।

Saharanpur Crime News: सहारनपुर में पत्नी ने किया अफेयर का विरोध तो पति ने ली उसकी जान
X
By Ragib Asim

Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी का किसी महिला के साथ अफेयर चल रहा था, जिसका विरोध उसकी पत्नी ने किया था।

पुलिस ने आरोपी और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमित और करिश्मा के रूप में हुई है। अमित ने पत्नी आशु की मौत बीमारी के चलते हुई बताया। महिला के माता-पिता को तब संदेह हुआ जब उन्होंने उनके आने से पहले अंतिम संस्कार करने की कोशिश की।

अमित ने इसे बीमारी के रूप में पेश करने का प्रयास किया था। उसने दावा किया था कि उसकी पत्नी लम्बे समय से बीमार चल रही थी। बाद में उसने कहा कि आशु को दिल का दौरा पड़ा है। मृतका के माता-पिता को संदेह था कि आरोपी (पति) ने आशु की हत्या की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि यह दिल का दौरा पड़ने का मामला नहीं है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आशु और आरोपी की पांच साल पहले शादी हुई थी। हालांकि, अमित का हाल ही में अपने कार्यस्थल पर एक अफेयर शुरू हो गया था। अफेयर के बारे में पता चलने के बाद आशु ने पति की प्रेमिका करिश्मा को फोन किया था और उसे अपने पति के साथ अफेयर जारी न रखने की चेतावनी दी थी। इससे नाराज होकर आरोपी और उसकी प्रेमिका ने उसे खत्म करने की योजना बनाई। उसने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी का गला दबा दिया। इससे आशु की मौत हो गई।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story