Begin typing your search above and press return to search.

कांटाटोली हत्याकांड का खुलासा: पत्नी के 15 साल पुराने प्रेमी की पति ने कराई हत्या, 4 लाख की सुपारी देकर कुएं में फिंकवाया शव

Ranchi Murder News : रांची के खेलगांव इलाके में 15 साल पुराने प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की सुपारी देकर हत्या कर दी गई. महिला के पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 4 लाख रुपये में हत्या की साजिश रची और शूटरों से आसिफ अंसारी नामक युवक को गोली मरवा दी. हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए युवक का चेहरा पत्थरों से कुचला गया और शव कुएं में फेंक दिया गया. 

कांटाटोली हत्याकांड का खुलासा: पत्नी के 15 साल पुराने प्रेमी की पति ने कराई हत्या, 4 लाख की सुपारी देकर कुएं में फिंकवाया शव
X

कांटाटोली हत्याकांड का खुलासा: पत्नी के 15 साल पुराने प्रेमी की पति ने कराई हत्या, 4 लाख की सुपारी देकर कुएं में फिंकवाया शव

By Uma Verma

Ranchi Murder News : रांची : झारखंड की राजधानी रांची में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसने प्रेम और प्रतिशोध की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी सामने आई है. खेलगांव थाना क्षेत्र में 19 फरवरी को मिले एक युवक के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक दंपति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. यह पूरी वारदात 15 साल पुराने प्रेम संबंध और उसे खत्म करने के लिए रची गई एक खूनी साजिश का नतीजा निकली.

कुएं में मिला था पत्थरों से कुचला शव

मामले का खुलासा 19 फरवरी की सुबह हुई, जब खेलगांव के गडिगांव स्थित एक कुएं से 30 वर्षीय आसिफ अंसारी का शव बरामद किया गया. शुरुआत में आसिफ के सिर पर चोट के निशान देखकर लगा कि उसकी पत्थरों से कुचलकर हत्या की गई है. लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, तो पुलिस भी हैरान रह गई. रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि आसिफ को पहले गोली मारी गई थी और उसके बाद पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा पत्थरों से कुचला गया था.

15 साल का अफेयर और 4 लाख की सुपारी

पुलिस की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ी, हत्या की असली वजह सामने आ गई. कांटाटोली के मृतक आसिफ अंसारी का आनंद विहार की एक महिला के साथ पिछले 15-16 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. महिला के पति जॉनसन मिंज को इस बात की भनक लग चुकी थी और वह अपनी पत्नी के इस पुराने रिश्ते से बेहद परेशान था. अपनी गृहस्थी बचाने और बदला लेने के लिए जॉनसन ने खौफनाक रास्ता चुना.

उसने अपने दोस्त दीपक अग्रवाल के साथ मिलकर आसिफ को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. इस काम के लिए जॉनसन ने भारी-भरकम रकम खर्च की. उसने आसिफ की हत्या के लिए कुल 4 लाख रुपये की सुपारी दी. इस साजिश में प्रिंस कुमार और प्रेम लाकड़ा नाम के दो शूटरों को भी शामिल किया गया, जिन्हें अलग-अलग हिस्सों में रुपयों का भुगतान किया गया.

पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनी टीम ने जब कड़ियां जोड़ीं, तो जॉनसन मिंज और उसके साथियों का खेल खत्म हो गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति, उसके दोस्त और शूटरों समेत पांच लोगों को धर दबोचा. आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा, दो मोटरसाइकिलें, खून से सने कपड़े और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

पूछताछ में सभी आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने साजिश के तहत आसिफ को सुनसान जगह पर बुलाया और उसे मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल, सभी आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया गया है.

कानपुर का बहुचर्चित ज्योति मर्डर केस 2014

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में जुलाई 2014 में एक सनसनीखेज हत्याकांड हुआ था. यहाँ के एक बड़े कारोबारी के बेटे पीयूष श्यामदासानी ने अपनी पत्नी ज्योति की हत्या करने के लिए अपने ड्राइवर और भाड़े के हत्यारों का सहारा लिया था. पीयूष का अपनी एक महिला मित्र के साथ अफेयर चल रहा था और वह ज्योति को रास्ते से हटाना चाहता था. उसने साजिश के तहत पहले खुद की कार की लूट और पत्नी के अपहरण की झूठी कहानी रची, लेकिन पुलिस की कड़ी पूछताछ में पूरा सच सामने आ गया.

पीयूष ने इस हत्या के लिए मोटी रकम खर्च की थी और शूटरों की व्यवस्था की थी. पुलिस ने जब पीयूष के मोबाइल रिकॉर्ड्स और सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो पता चला कि वह खुद अपनी पत्नी को मौत के मुंह तक ले गया था. इस मामले में कोर्ट ने साल 2022 में पीयूष और उसकी प्रेमिका समेत 6 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. यह मामला आज भी कानपुर के इतिहास के सबसे चर्चित लव ट्रायंगल और सुपारी किलिंग के मामलों में गिना जाता है.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story