Begin typing your search above and press return to search.

भांजे को मामी से हुआ एक तरफा इश्क! मामा रोड़ा बना तो कर दी हत्या, पहले खूब शराब बीयर पिलाई, फिर...

Rampur Murder News: उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले में भांजे को अपनी मामी से एक तरफा प्यार हो गया और इस एक तरफा प्यार में अपने मामा की हत्या कर दी. पहले उसे शराब पिलाया और फिर गला घोंट दिया.

Rampur Murder
X

इमेज- AI

By Neha Yadav

Rampur Murder News: 28 मार्च 2026, कहा जाता है प्यार और जंग में सब जायज होता है. इंसान किसी की जान तक ले सकता है. ऐसा ही मामला उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले से सामने आया है. भांजे को अपनी मामी से एक तरफा प्यार हो गया और इस एक तरफा प्यार में अपने मामा की हत्या कर दी. पहले उसे शराब पिलाया और फिर गला घोंट दिया.

13 मार्च को मिली थी लाश

मामला जिले के थाना क्षेत्र टांडा के सैदनगर का है. 13 मार्च की रात एक लाश और बाइक मिली थी. पहले तो मामला सड़क दुर्घटना का लगा था लेकिन जब पोस्टमॉर्टम हुआ तो पता चला गला दबाकर ह्त्या की गयी है. जब गहराई से माले की जांच की गयी तो पता चला हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक के भांजे ने की है.

किसने की थी हत्या

जानकारी के मुताबिक़, आरोपी की पहचान भांजे वीरेंद्र और दोस्त जितेंद्र उर्फ छोटू के रूप में हुई है. भांजा वीरेंद्र अपनी मामी से प्यार करता था. हालाँकि यह प्यार एक तरफा था. वह किसी भी तरह अपनी मामी को पाना चाहता था. लेकिन इनसब में मामा रोड़ा बन रहा था. तो उसनेअपने मामा को रास्ते से हटाने का पलायन बनाया.

कैसे हुआ हत्याकांड का खुलासा

साजिश के तहत भांजे वीरेंद्र और दोस्त जितेंद्र घटना वाली रात मामा को खेत ले गए. वहां उसे जमकर बीयर पिलाई. बस फिर क्या नशे का फायदा उठाकर मफलर से उसका गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को बाइक पर बैठकर ले गए और चालू करके छोड़ दी ताकि गिरने पर यह एक्सीडेंट जैसा लगे.

लेकिन पुलिस की सूझबूझ से मामले का खुलासा हो गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उनके खिलाफ आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story