Begin typing your search above and press return to search.

Raebareli Accident : भीषण सड़क हादसा : दावत खाकर लौट रही 4 युवतियों की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल 

Raebareli Accident : दावत खाकर हँसी-खुशी घर लौट रहे आठ लोगों के लिए निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे काल बन गया, जहाँ एक बेकाबू कार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी इस दर्दनाक हादसे में चार युवतियों की जान चली गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Raebareli Accident : भीषण सड़क हादसा : दावत खाकर लौट रही 4 युवतियों की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल 
X

Raebareli Accident : भीषण सड़क हादसा : दावत खाकर लौट रही 4 युवतियों की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल 

By Uma Verma

Raebareli Accident : रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. जहा निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर एक बेकाबू और तेज रफ्तार कार ने दावत खाकर लौट रहे आठ लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी इस भयानक एक्सीडेंट में चार युवतियों की जान चली गई है, जबकि चार अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं.

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना जगतपुर थाना इलाके के सुल्तानपुर जनौली गांव के पास का बताया जा रहा है जहा कोडर गांव के रहने वाले कुछ लोग पास के चुली गांव में एक सामुदायिक दावत में शामिल होने गए थे रात में जब ये लोग खाना खाकर पैदल घर वापस लौट रहे थे तभी काल बनकर आई एक तेज रफ्तार कार ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोग उछलकर दूर जा गिरे.

मौके पर मची चीख-पुकार

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गया हिमांशी 23 साल और शालिनी 22 साल की दो युवतियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया. लेकिन इलाज के दौरान रश्मी 14 साल और आसमा 22 साल की भी मौत हो गई बाकी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

कार छोड़कर भागा ड्राइवर

भीषण हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुट गई है घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और एसपी रवि कुमार भी रात में ही अस्पताल पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए SP ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे अभी बन रहा है, तेज रफ्तार के चलते यह दुखद हादसा हुआ.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story