Begin typing your search above and press return to search.

Prayagraj News: प्रेमी-प्रेमिका ने पुल से लगाई छलांग: रेस्क्यू अभियान जारी, लड़की के बैग से मिला...

Yamuna Nadi Me Lagai Chalang: प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब नैनी स्थित नए यमुना पुल से एक प्रेमी-प्रेमिका ने छलांग (Premi Premika Ne Lagai Chalang) लगा दी। यह घटना उस समय हुई जब आसपास मौजूद कुछ लोगों ने दोनों को पुल की रेलिंग पर बैठे देखा और उन्हें हटने को कहा। कुछ लोगों को जब उनके व्यवहार पर संदेश हुआ तो वे रोकने की कोशिश में दौड़े, लेकिन तब तक दोनों यमुना के तेज बहाव में छलांग लगा चुके थे।

Prayagraj News: प्रेमी-प्रेमिका ने पुल से लगाई छलांग: रेस्क्यू अभियान जारी, लड़की के बैग से मिला...
X
By Chitrsen Sahu

Yamuna Nadi Me Lagai Chalang: प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब नैनी स्थित नए यमुना पुल से एक प्रेमी-प्रेमिका ने छलांग (Premi Premika Ne Lagai Chalang) लगा दी। यह घटना उस समय हुई जब आसपास मौजूद कुछ लोगों ने दोनों को पुल की रेलिंग पर बैठे देखा और उन्हें हटने को कहा। कुछ लोगों को जब उनके व्यवहार पर संदेश हुआ तो वे रोकने की कोशिश में दौड़े, लेकिन तब तक दोनों यमुना के तेज बहाव में छलांग लगा चुके थे।

तलाशी अभियान आ रही दिक्कतें

घटना की जानकारी मिलते ही प्रयागराज जल पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची, जब पुलिस इस्पेक्टर रविंद्र नाथ के नेतृत्व में टीम ने मोटर बोट की मदद से नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया। हालांकि कई घंटे की मशक्कत के बाद भी अभी तक दोनों के शव नहीं मिल सके हैं। यमुना की तेज धारा और गहराई के चलते तलाशी अभियान को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बैग से मिली लड़की की पहचान

घटना स्थल के पास नदी में एक बैग उतराता मिला, जिसे गोताखोरों ने बाहर निककाला। बैग में एक डायरी और कुछ दस्तावेज मिले, जिसमें हाई स्कूल का प्रमाण पत्र भी शामिल था। इस प्रमाण पत्र पर ज्योति गुप्ता नाम लिखा हुा है और पता मेजा क्षेत्र के सिरसा गांव का दर्ज है। पुलिस ने बैग को जब्त कर लिया है और कीडगंज खाने की सुपुर्दगी में दे दिया है। पुलिस का कहना है कि इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर दोनों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। वहीं संबंधित गांव के स्थानीय पुलिस चौकी को भी सूचना दी गई है ताकि परिवार को घटना की जानकारी दी जा सके और उनकी पुष्टि हो सके।

चश्मदीदों ने दी जानकारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक और युवती सुबह करीब 9 बजे पुल पर पहुंचे औरक कुछ देर तक रेलिंग पर बैठकर बात करते रहे। राहगिरों ने जब उन्हें वहां देखा तो कुछ लोगों ने उन्हें हटने के लिए टोका,लेकिन वे नहीं माने। जैसे ही कुछ लोग पास पहुंचे उन्होंने अचानक पुल में छलांग (Premi Premika Ne Lagai Chalang) लगा दी। फिलहाल पुलिस इस घटना को प्रेम संबंधों में मानसिक तनाव या पारिवारिक दबाव के चलते आत्महत्या की आशंका के रूप में देख रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लड़का कौन था और उसकी पहचान क्या है। बैग से मिले दस्तावेजों के आधार पर लड़की की पहचान की जा रही है। अगर परिवार से संपर्क हो जाता है, तो अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी। प्रयागराज जल पुलिस और स्थानीय प्रशासन का कहना है कि शवों की तलाश के लिए सघन अभियान जारी रहेगा। यमुना में जलस्तर अधिक होने के कारण यह अभियान थोड़ा लंबा चल सकता है।

Next Story