Prayagraj News: यूट्यूब देखकर छात्र ने काट दिया अपना प्राइवेट पार्ट, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Chhatra Ne Kat Diya Apna Private Part: प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्र ने लड़की बनने के चक्कर में अपनी जान आफत में डाल ली। जी हां छात्र को लगता था कि वह लड़की है, इसके लिए उसने अपना प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। इसके बाद जो हुआ उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

Prayagraj News
Chhatra Ne Kat Diya Apna Private Part: प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्र ने लड़की बनने के चक्कर में अपनी जान आफत में डाल ली। जी हां छात्र को लगता था कि वह लड़की है, इसके लिए उसने अपना प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। इसके बाद जो हुआ उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहा था छात्र
मिली जानकारी के अनुसार, छात्र अमेठी का रहने वाला है और अपने मां-बाप का एक लौता संतान है। CBSE से इंटन की परीक्षा पास करने के बाद उसके परिजनों ने उसे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा की तैयारी के लिए प्रयागराज भेजा था। लेकिन छात्र के मन में कुछ और ही चल रहा था।
लड़का से लड़की बनने की लेता था जानकारी
बताया जा रहा है कि छात्र हमेशा यूट्यूब और साइट्स पर लड़का से लड़की कैसे बने की जानकारी लेता था। इसी सिलसिले में उसने प्रयागराज के एक निजी डॉक्टर से मुलाकात की, तो उसने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाकर अपना प्राइवेट पार्ट काटने की सलाह दे डाली। फिर क्या था छात्र एनेस्थीसिया इंजेक्शन, रुई और सर्जिकल ब्लेड के साथ ही अन्य सामान ले आया।
इंजेक्शन का असर खत्म होते ही दर्द से कराह उठा छात्र
कमर के नीचे एनेस्थीसिया इंजेक्शन लगाने के बाद उसने अपने हाथों से अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला। लगभग 6 घंटे के बाद जब इंजेक्शन का असर खत्म हुआ तो वह दर्द से कराह उठा। दर्द से राहत के लिए उसने दवाई भी खाई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद उसने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी।
लड़कियों के बजाए लड़कों में है इंट्रेस्ट
छात्र के मकान मालिक ने एंबुलेंस को कॉल कर उसे बेली अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (SRN) रेफर किया गया। जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टर ने जब इस संबंध में छात्र से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे लड़कियों में कोई भी इंट्रेस्ट नहीं हैं, बल्कि लड़कों में इंट्रेस्ट है। इसलिए वह अपना जेंडर चेंज करना चाहता था। पर अब छात्र को अपनी गलती का एहसास हो गया है।
