Begin typing your search above and press return to search.

पत्नी को अंग्रेजी नहीं आती, पति ने तोड़ दी शादी...जानिए कहां का है ये हैरान कर देने वाला मामला...

एक युवक ने अपनी पत्नी को इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उसकी पत्नी को अंग्रेजी बोलने नहीं आती है।

पत्नी को अंग्रेजी नहीं आती, पति ने तोड़ दी शादी...जानिए कहां का है ये हैरान कर देने वाला मामला...
X
By Sandeep Kumar Kadukar

आगरा। आये दिन पति पत्नी के विवाद के कई मामले सुनने को मिलते रहते हैं। इस बार जो मामला आया है उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक युवक ने अपनी पत्नी को इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उसकी पत्नी को अंग्रेजी बोलने नहीं आती है। अब दोनों का मामला परामर्श केंद्र में है। आइए जानते हैं कि आखिर ये मामला कहां का है...

दरअसल, ये चैकाने वाला मामला उत्तरप्रदेश के आगरा का है। युवक साउथ इंडिया का रहने वाला है और उसे हिंदी अच्छे से नहीं आती है। युवक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता है। एक साल पहले ही वो ट्रेनिंग के लिए कंपनी की तरफ से यूपी के आगरा आया था। यहां उसकी जान पहचान आगरा की रहने वाली लड़की से हुई। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। जिसके बाद आपसी रजामंदी में दोनों ने लव मैरिज शादी कर ली। तीन महीने तक दोनों एक साथ रहने लगे।

कुछ दिनों बाद पति अपनी पत्नी से विवाद करने लगा। आरोपी बार बार कहने लगा कि तुम्हें अंग्रजी अच्छे से नहीं आती, मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकता। पति आए दिन अपनी पत्नी से अंग्रेजी के नाम पर अभद्रता करता रहता था। साथ ही कहता था कि मुझे हिंदी नहीं आती मैं तुम्हारी बातों को समझ नहीं पाता हूं। इसी बात को लेकर दोनों का रोज विवाद होता था। पत्नी परेशान होकर अपने मायके आकर रहने लगी।

युवती ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर परामर्श केंद्र में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई। दोनों को परामर्श केंद्र द्वारा बुलाया गया था। यहां पर उसके पति ने साफ कह दिया कि वो साउथ इंडियन है और उसे हिंदी नहीं आती। इसलिए दोनों के बीच समझौता नहीं बन पा रहा है। इसी के चलते वो अपनी पत्नी को अपने पास नहीं रख सकता। फिलहाल मामले में सुनवाई जारी है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story