Begin typing your search above and press return to search.

पति नपुंसक है...सुहागरात पर पत्नी को बोला-मैं किसी काम का नहीं, फिर जीजा ने की दुष्कर्म की कोशिश...

Husband is impotent: बांदा जिले से एक ऐसा चौकाने वाला मामला सामने आया है जिसे जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। पत्नी ने अपने पति पर नपुंसक होने का और पति के जीजा द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

पति नपुंसक है...सुहागरात पर पत्नी को बोला-मैं किसी काम का नहीं, फिर जीजा ने की दुष्कर्म की कोशिश...
X
By Sandeep Kumar Kadukar

बांदा। उत्तरप्रदेश से आये दिन एक से बढ़कर एक मामले सामने आते रहते है। अब बांदा जिले से एक ऐसा चौकाने वाला मामला सामने आया है जिसे जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। पत्नी ने अपने पति पर नपुंसक होने का और पति के जीजा द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला ने जब इसकी शिकायत थाने में की तो थानेदार ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद महिला ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। कोर्ट के आदेश के बाद अब इस मामले में पति सहित 6 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

दरअसल, ये पूरा मामला बांदा के कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रहने वाली महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 2022 में उसकी शादी मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में रहने वाले युवक से हुई थी। शादी में दूल्हे पक्ष को दहेज, जेवर सहित अन्य सामान भी दिए गये थे।

विदाई होने के बाद जब दुल्हन ससुराल गई तो सुहागरात के दिन पता चला कि उसका पति नार्मद है। पति द्वारा शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर सवाल किया तो पति ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर महिला के होश उड़ गए। पति ने कहा कि वो किसी काम के लायक नहीं है और उसकी शादी बगैर मर्जी के उसके घर वालों ने करा दी।

महिला ने जब इसकी जानकारी ससुराल वालों को दी तो वो लोग महिला को ही धमकी देते हुए किसी को ये बात नहीं बताने कहा और मायके से अतिरिक्त दहेज लाने की डिमांड की। इसके बाद से महिला अपने मायके बांदा में आकर रहने लगी।

हद तो तब हो गई जब एक दिन पति का जीजा अपने परिजनों के साथ महिला के मायके आया और पीड़िता के हाथ पकड़कर कहने लगा कि उसका पति इलाज से ठीक नहीं होने वाला, मैं तुम्हारा काम चलाउंगा कहते हुए छेड़खानी करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी हंगामा करते हुए वहां से निकल गया। इस घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने काफी विवाद किया। महिला ने घटना की शिकायत थाने में की लेकिन पुलिस द्वारा किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं की गई। जिसके बाद महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट में सुनवाई के बाद पुलिस को मामले में शिकायत दर्ज करने का आदेश दिया गया। पुलिस ने मामले में पति सहित छह लोगों के खिलाफ कई मामलों में केस दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story