Begin typing your search above and press return to search.

Lucknow News: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट: फैक्ट्री मालिक समेत 4 की मौत, कई लोग गंभीर रुप से घायल

Lucknow Pataka Factory Me Blast: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग मलबे में दब गए थे, जिन्हें रेस्क्यू अभियान चलाकर बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Lucknow News: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट: फैक्ट्री मालिक समेत 4 की मौत, कई लोग गंभीर रुप से घायल
X

Lucknow News

By Chitrsen Sahu

Lucknow Pataka Factory Me Blast: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग मलबे में दब गए थे, जिन्हें रेस्क्यू अभियान चलाकर बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

अवैध रुप से संचालित हो रहा था पटाखा फैक्ट्री

जानकारी के मुताबिक, गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में पटाखा फैक्ट्री स्थित है। जहां पर अवैध रुप से दिवाली के लिए पटाखे बनाए जा रहे थे। रविवार दोपहर 12 बजे के आसपास फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते पटाखे फूटने लगे और कुछ देर बाद ही पूरी फैक्ट्री धाराशायी हो गई। पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

फैक्ट्री मालिक सहित पत्नी और दो बेटों की मौत

दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें फैक्ट्री मालिक उसकी पत्नी और दो बेटे शामिल है। पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद मलबे में कई लोग दब गए थे। जिन्हें रेस्क्यू अभियान चलाकर बाहर निकाला गया और अस्पताल में इलाज के लिए बाहर निकाला गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर भी मौके पर पहुंचे। साथ ही घटना का जायजा भी लिया। वहीं उन्होंने बताया कि घटना में घायलों की हालत गंभीर है। उनका इलाज अस्पताल में इलाज जारी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story