UP Outsourcing News: आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: मानदेय, पेंशन के साथ मिलेगा बीमा का भी लाभ

UP Outsourcing News
Outsour Karmchariyo Ko Mandey Pension Bima: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए योगी सरकार उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का गठन करने जा रही है। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का गठन के बाद कर्मचारियों को मानदेय, बेहतर सेवा शर्ते के साथ ही रिटायरमेंट के बाद पेंशन भी मिलेगी।
उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का गठन
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात दी है। दरअसल, योगी सरकार अब उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का गठन करने जा रही है। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का गठन के बाद कर्मचारियों को मानदेय, बेहतर सेवा शर्ते के साथ ही रिटायरमेंट के बाद पेंशन भी मिलेगी।
कौन-कौन से मिलेंगे लाभ
- रिटायरमेंट के बाद आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगी 1 हजार से लेकर 7500 तक पेंशन।
- पेंशन का लाभ उठाने के लिए न्यूनतम सेवा 10 साल होना अनिवार्य।
- उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के बाद बढ़ेगा 4 लाख से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय।
- दुर्घटना बीमा का भी मिलेगा लाभ।
- मुफ्त इलाज की मिलेगी सुविधा।
दुर्घटना बीमा- अगर किसी आउटसोर्स कर्मचारी ने 1 साल की सेवा पूरी कर ली है और किसी घटना में उसकी मौत हो जाती है, तो उसके परिजन को 2.5 लाख से लेकर 7 लाख तक की आर्थिक मदद दी जाएगी।
मुफ्त इलाज की सुविधा- आउटसोर्स कर्मचारी के सदस्यों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पतालों (ESIC) और स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त इलाज की भी सुविधा मिलेगी।
सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने की पुष्टी
सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव अमित घोष ने इस मामले में कहा कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का गठन के बाद कर्मचारियों को मानदेय, बेहतर सेवा शर्ते के साथ ही रिटायरमेंट के बाद पेंशन भी मिलेगी। पेंशन का लाभ उठाने के लिए न्यूनतम सेवा 10 साल होना अनिवार्य है। पेंशन के साथ ही उन्हें दुर्घटना बीमा और मुफ्त इलाज की भी सुविधा मिलेगी।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
Tags
-
Home
-
Menu
