Begin typing your search above and press return to search.

Noida Crime News: नोएडा में शॉपिंग मॉल के पास 26 साल की महिला से गैंगरेप; 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 अन्य फरार

Noida Crime News: दिल्ली से सटे नोएडा से चौंकाने वाली खबर आई है। यहां नौकरी देने के बहाने बुलाकर एक युवती का गैंगरेप किया गया। वारदात में 5 लोग शामिल रहे।

Noida Crime News: नोएडा में शॉपिंग मॉल के पास 26 साल की महिला से गैंगरेप; 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 अन्य फरार
X
By Ragib Asim

Noida Crime News: दिल्ली से सटे नोएडा से चौंकाने वाली खबर आई है। यहां नौकरी देने के बहाने बुलाकर एक युवती का गैंगरेप किया गया। वारदात में 5 लोग शामिल रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 दिसंबर को युवती के शिकायत दर्ज कराने के बाद से पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें राजकुमार, आजाद और विकास शामिल हैं। 2 फरार आरोपियों, रवि और महेमी, की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर में रहने वाली युवती ने सेक्टर-39 थाने में पुलिस को बताया कि उसे नौकरी की तलाश थी, तभी उसकी राजकुमार से मुलाकात हुई, जिसने दस्तावेज लेकर बरौला गांव बुलाया। वहां राजकुमार और महेमी ने नौकरी दिलवाने के लिए रवि से बात करने को कहा। 19 जून को दोनों युवती को गॉर्डन गलेरिया शॉपिंग मॉल ले गए और पार्किंग में कार खड़ी की। तभी 3 अन्य युवक भी हाथ में हथियार लेकर पहुंच गए।

युवती ने बताया कि रवि ने उसे कार में बैठाया और कपड़े उतारे, फिर गलत काम किया। रवि ने वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने अपने आप को दंबग बताते हुए धमकी दी। युवती ने बताया कि उस दिन के बाद से आरोपी उसे लगातार धमकी दे रहे थे और परेशान कर रहे थे, इसलिए 30 दिसंबर को शिकायत दी। पुलिस ने 31 दिसंबर की रात 11ः00 बजे फॉर्च्यूनर से आ रहे 3 आरोपियों को पकड़ लिया। तीनों जेल में हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story