Begin typing your search above and press return to search.

Noida Crime News: नोएडा में दरिंदगी, नाले में पड़ा मिला नवजात, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कर बचाई जान

Noida Crime News: नोएडा से मानवता को शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है। एक 5 से 6 दिन का नवजात नोएडा पुलिस को नाले के अंदर मिला। पुलिस ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्चे का इलाज हो रहा है।

Noida Crime News: नोएडा में दरिंदगी, नाले में पड़ा मिला नवजात, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कर बचाई जान
X
By Ragib Asim

Noida Crime News: नोएडा से मानवता को शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है। एक 5 से 6 दिन का नवजात नोएडा पुलिस को नाले के अंदर मिला। पुलिस ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्चे का इलाज हो रहा है।

दरसअल, 15/16 सितंबर की रात्रि को थाना फेस-3 पुलिस को सूचना मिली कि एक नवजात सेक्टर 66 के पास नाले में पड़ा मिला है। सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया की बच्चे की उम्र करीब 5 से 6 दिन की लग रही थी।

लोगों ने बताया कि बच्चा सेक्टर-66 के पास नाले में पड़ा हुआ था। किसी ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो देखा कि एक छोटा बच्चा नाले के पास पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को वहां से निकला।

नवजात को अभिरक्षा में लेकर नाजुक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसे तत्काल सेक्टर-71 के कैलाश सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस कार्य में काफी तत्परता दिखाई और बच्चे को एक बेहतर अस्पताल में भर्ती करा दिया।

बच्चा अभी उपचाराधीन और खतरे से बाहर है। फेस 3 थाना प्रभारी ने बताया कि नाले में एक 5 से 6 दिन का मासूम बच्चा मिला। तत्परता दिखाते हुए उसे एक बेहतर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात में बच्चों की हालत नाजुक थी। लेकिन, अब वह खतरे से बाहर है। अभी भी उसका इलाज चल रहा है। बच्चों को कौन फेंक कर गया, इन सभी बिंदुओ पर गहनता से जांच करते हए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story