Begin typing your search above and press return to search.

डॉक्टर ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर युवती से किया रेप, अश्लील वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल, 14 महीने तक करता रहा दरिंदगी

Muzaffarnagar Doctor Rape Case: उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में मिमलाना रोड निवासी डॉक्टर सुलेमान पर उसके घर काम करने वाली 21 वर्षीय युवती से बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और गर्भपात कराने का आरोप है. इस मामले में पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है.

Muzaffarnagar Doctor Rape
X

इमेज- इंटरनेट 

By Neha Yadav

Muzaffarnagar Doctor Rape Case: 18 मार्च 2026, उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक डॉक्टर की शर्मनाक करतूत सामने आई है. नगर कोतवाली क्षेत्र में डॉक्टर ने 21 वर्षीय युवती को इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया और फिर उससे दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया. इतना ही नहीं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 14 महीने तक दरिंदगी की है.

डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप

मामला कोतवाली क्षेत्र स्थित मिमलाना रोड का है. मिमलाना रोड निवासी डॉक्टर सुलेमान पर उसके घर काम करने वाली 21 वर्षीय युवती से बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और गर्भपात कराने का आरोप है. इस मामले में पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है.

इंजेक्शन लगाकर डॉक्टर ने किया दुष्कर्म

पीड़िता के शिकायत के मुताबिक़, उसके पिता कुवैत में मजदूरी करते हैं. दो साल से वो पड़ोस में रहने वाले डॉक्टर सुलेमान के घर घरेलू काम करती थी. इसी बीच एक दिन उसकी तबियत बिगड़ी तो डॉक्टर सुलेमान ने उसे इंजेक्शन लगाया. जिसके बाद वो बेहोश हो गयी.

14 महीने तक यौन शोषण किया

बेहोशी का फायदा उठाते हुए उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाए लिया. जब उसे दरिंदगी का एहसास हुआ तो इस बारे में डॉक्टर और उसकी पत्नी आबिदा से बात की. डॉक्टर और पत्नी ने उसे वीडियो वायरल और जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया. इसके बाद 14 महीने तक यौन शोषण किया. इतना ही नहीं गर्भवती होने पर उसे पीटा गया और गर्भपात करने की कोशिश की गयी.

कैसे हुआ मामले का खुलासा

इन सब से तंग आकर उसने पिता को इसके बारे में बताया. 6 मार्च को उन्होंने थाने में डॉक्टर सुलेमान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कुछ ही घंटे बाद छोड़ दिया. बड़े अधिकारियों से भी शिकायत करने के बाद जब कार्रवाई नहीं हुई तो खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की धमकी देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. साथ ही इसका जिम्मेदार शासन को बताया.

वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मामले को संज्ञान में लिया और एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ को जांच सौंपी है. टीम गठित कर जांच कराई जा रही है. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.




Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story