Begin typing your search above and press return to search.

Moradabad News: नवजात को फ्रिज में डालकर सो गई मां, इसके पीछे की वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Bachche Ko Frij Me Dalkar So Gai Maa: मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां अपने 15 दिन के नवजात को फ्रिज में रखकर सो गई। इसके पीछे की जो वजह है, उसे जानकर हर कोई हैरान है।

Moradabad News: नवजात को फ्रिज में डालकर सो गई मां, इसके पीछे की वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
X
By Chitrsen Sahu

Bachche Ko Frij Me Dalkar So Gai Maa: मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां अपने 15 दिन के नवजात को फ्रिज में रखकर सो गई। इसके पीछे की जो वजह है, उसे जानकर हर कोई हैरान है।

बच्चे को फ्रिज में डाल आराम फरमाने लगी मां

यह पूरा मामला कटघर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति और सास-ससुर के साथ रहती है। 15 दिन पहले उसने एक बच्चे को जन्म दिया। 5 सितंबर को महिला ने रात में अपने बच्चे को फ्रिज में डाल दिया और खुद पलंग में आराम फरमाने लगी। ठंड की वजह से जब मासूम रोने लगा तो, उसका आवाज सुनकर उनकी दादी वहां आ पहुंची।

परिजनों ने महिला का कराया झाड़फूक

इसके बाद दादी ने अपने नाती को फ्रिज से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंची, डॉक्टर ने चेकअप के बाद सब चीज सही पाया। वहीं जब घर आकर बहू से पूछा की बच्चा कहां है तो उसने सीधे कहा कि फ्रिज में है। इसके बाद घरवालों ने आशंका जताई की उसे बाहरी हवा लगी है। इसके बाद उसका झाड़ फूक कराया गया। इसके बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ा।

पोस्टमार्टम डिसऑर्डर से ग्रसित मिली महिला

इसके बाद महिला को साइकेट्रीक के पास ले जाया गया, जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने बताया कि महिला पोस्टमार्टम डिसऑर्डर से ग्रसित है। डॉक्टर ने बताया कि महिला ने जब बच्चे को जन्म दिया था, तो वह पोस्टमार्टम डिसऑर्डर से ग्रसिक हो गई थी। लेकिन महिला के घर वालों को उसके बिमारी का पता नहीं चल सका और धीरे धीरे वह बढ़ गई। फिलहाल महिला का इलाज अस्पताल में जारी है।

क्या है पोस्टमार्टम डिसऑर्डर

आपके मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर पोस्टमार्टम डिसऑर्डर क्या है तो बता दें कि पोस्टमार्टम डिसऑर्डर एक ऐसी बिमारी है जिसमे महिला वास्तविकता से संपर्क खो बैठती है। यह बिमारी ज्यादा तर प्रसव के दौरान होता है। इस दौरान महिला खुद को या फिर अपने बच्चे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story