Begin typing your search above and press return to search.

Meeruth News: सुहागरात वाले दिन दूल्हा लापता...सुहाग की सेज पर दुल्हन करती रही इंतजार, नहर के पास आखिरी लोकेशन मिलने पर जताई गई बड़ी आशंका

Suhagrat Ke Din Dulha Lapta: मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सुहागरात वाले दिन ही दूल्हा रहस्यमय ढंग से लापता (Suhagrat Ke Din Dulha Lapta) हो गया। परिजनों की खोजबीन के बाद भी जब वो नहीं मिली तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Meeruth News: सुहागरात वाले दिन दूल्हा लापता...सुहाग की सेज पर दुल्हन करती रही इंतजार, नहर के पास आखिरी लोकेशन मिलने पर जताई गई बड़ी आशंका
X

Meeruth News

By Chitrsen Sahu

Suhagrat Ke Din Dulha Lapta: मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सुहागरात वाले दिन ही दूल्हा रहस्यमय ढंग से लापता (Suhagrat Ke Din Dulha Lapta) हो गया। परिजनों की खोजबीन के बाद भी जब वो नहीं मिली तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सुहाग की सेज पर दुल्हन करती रही दूल्हे का इंतजार

यह पूरा मामला सरधना थाना क्षेत्र का है। यहां एक नई नवेली दुल्हन सुहाग की सेज पर दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन वह नहीं लौटा। इसके बाद उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामले की जानकारी लगते ही परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

बल्ब लाने निकला दूल्हा नहीं लौटा वापस

दरअसल, ऊंचापुर मोहल्ले में रहने वाला मोहसिन का निकाह 26 नवंबर को मुजफ्फरनगर के खतौली में रहने वाली युवती के साथ हुआ था। 27 नवंबर को जब वह दुल्हन के साथ लौटा और कमरे में गया तो दुल्हन ने कमरे में लाइट ज्यादा होने की बात कही और उससे छोटा बल्ब लाने को कहा। रात लगभग 12 बजे वह बाहर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद दुल्हन ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।

गंग नहर के पास मिला आखिरी लोकेशन

28 नवंबर की देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की और फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की तो मोहसिन आखिरी बार गंग नहर के पास दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर नहर में तलाशी शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story