Begin typing your search above and press return to search.

मेरठ में देसी शराब पीने से तीन लोगों की मौत, जांच के लिए चार टीम गठित, शराब न पीने के लिए मंदिर-मस्जिदों से हुई मुनादी

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शराब का कहर देखने को मिला है. दौराला इलाके में देसी शराब पीने के बाद तीन लोगों की मौत हो गयी. आशंका है शराब के चलते मौत हुई है. जांच के लिए चार टीम गठित की गयी है.

Meerut News
X

इमेज- AI

By Neha Yadav

Meerut Liquor Scandal News: 4 अप्रैल 2026, बिहार के मोतिहारी के बाद उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शराब का कहर देखने को मिला है. दौराला इलाके में देसी शराब पीने के बाद तीन लोगों की मौत हो गयी. आशंका है शराब के चलते मौत हुई है. जांच के लिए चार टीम गठित की गयी है.

शराब पीने के बाद तीन लोगों की मौत

घटना जिले के दौराला थाना क्षेत्र की है. शराब पीने के बाद तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सरस्वती कॉलोनी के रहने वाले बाबूराम (60), उनकी दुकान में काम करने वाले जितेंद्र (35) और अंकित उर्फ दौलत (40) की शराब पीने के बाद तबियत बिगडी और इलाज के दौरान जान चली गयी.

कैसे हुई घटना

जानकारी के मुताबिक़, बाबूराम, जितेंद्र और अंकित ने शुक्रवार शाम को सरधना रोड स्थित ठेके से देसी शराब खरीदी. तीनों ने साथ में बैठकर शराब पी. पर कोई नहीं जानता ये शराब उनकी मौत का कारण बनेगा. शराब पीने के बाद तीनों की तबियत बिगड़ने लगी.

तीनों की तबियत बिगड़ी फिर हुई मौत

तीनों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी. जिसके बाद तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहाँ जितेंद्र और अंकित को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. जबकि बाबूराम की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

शराब पीने से मौत की सूचना मिलने के बाद डीएम डॉ. वीके सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) भानु भास्कर, एसएसपी अविनाश पांडेय, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. और मामले की जांच शुरू की गयी.

जांच के लिए चार टीम गठित

प्राथमिक जांच में शराब के जहरीले या एक्सपायर होने की पुष्टि नहीं हुई है. फ़िलहाल जांच की जा रही है. जांच के लिए स्वास्थ्य, फॉरेंसिक, सर्विलांस और गोपनीय शाखा की चार टीम गठित की गई हैं. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

शराब न पीने को लेकर कराई गयी मुनादी

दूसरी तरफ, लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस द्वारा शराब के ठेके से शराब ना खरीदने और न पीने की मंदिरों और मस्जिदों से मुनादी कराई गयी है. जिसके बाद से अफरा तफरी का माहौल यही.


Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story