Meerut Police News : पुलिस शर्मसार : मेरठ में दो दरोगाओं ने व्यापारी को बनाया शिकार, केस रफा-दफा करने के नाम पर ऐंठ लिए 20 लाख
Meerut Police News : खाकी वर्दी को दागदार करने वाले लोहिया नगर थाने के दो दरोगाओं पर बड़ी कार्रवाई हुई है. इन दोनों दरोगाओं ने एक धागा व्यापारी को सोने की तस्करी में फंसाने और मामला रफा-दफा करने के बदले 20 लाख रुपये वसूल लिए. जब यह काली करतूत अफसरों के सामने आई, तो दोनों दरोगा मौके से भाग निकले.

Meerut Police News : पुलिस शर्मसार : मेरठ में दो दरोगाओं ने व्यापारी को बनाया शिकार, केस रफा-दफा करने के नाम पर ऐंठ लिए 20 लाख
Meerut Police News : मेरठ : यूपी के मेरठ पुलिस को शर्मिंदा करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है. यहाँ दो दरोगाओं ने मिलकर एक धागा व्यापारी से 20 लाख रुपये लूट लिए. दरोगाओं ने व्यापारी को डराया कि उसे सोने की तस्करी के झूठे केस में जेल भेज देंगे डर के मारे व्यापारी ने पैसे दे दिए, लेकिन जांच में दरोगाओं की पोल खुल गई अब पुलिस विभाग इन दोनों आरोपी दरोगाओं पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है.
खाकी को दागदार करने वाले ये दोनों दरोगा, दीपक साहू और महेश 2023 बैच के हैं और लोहिया नगर थाने में तैनात थे इन्होंने एक धागा व्यापारी को जाल में फंसाया और उसे जेल भेजने का डर दिखाया दरोगाओं ने व्यापारी से कहा कि वह सोने की तस्करी में फंसने वाला है, अगर बचना है तो पैसे देने होंगे व्यापारी डर गया और इस मुसीबत से बचने के लिए 20 लाख रुपये दे दिए. पुलिस की इस काली करतूत का खुलासा होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गया. एसएसपी अविनाश पांडे ने फौरन एक्शन लिया और जांच टीम बैठाया. जांच में साफ हो गया कि इन दरोगाओं ने वर्दी का धौंस दिखाकर व्यापारी को ब्लैकमेल किया और मोटी रकम वसूली.
इंस्पेक्टर और दोनों दरोगा सस्पेंड
वसूली का खेल सामने आते ही एसएसपी अविनाश पांडे ने कड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने लोहिया नगर थाने के इंस्पेक्टर और दोनों आरोपी दरोगाओं को तुरंत सस्पेंड कर दिया है. अब इन दरोगाओं पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है जैसे ही दरोगाओं को लगा कि वे पकड़े जाएंगे, दोनों फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है. एसएसपी ने साफ कहा है कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार और उगाही करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है उन्होंने कहा कि हमारा काम जनता का भरोसा जीतना है डराना नहीं जो भी वर्दी का गलत फायदा उठाएगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
