Begin typing your search above and press return to search.

मेरठ शराब हत्याकांड: बहन ने प्रेमी संग शराब में मिलाया साइनाइड, पीने से 3 की हुई मौत, गूगल सर्च हिस्ट्री ने खोल दी सारी पोल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दौराला में एक बहन ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर अपने भाई के ह्त्या की खौफनाक साजिश रची. जिसमें भाई के साथ दो अन्य लोग भी जान गंवा बैठे.

Meerut Murder Case
X

इमेज- इंटरनेट 

By Neha Yadav

Meerut Murder Case: 6 अप्रैल 2026, उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दौराला में शराब पीने से 3 लोगों की मौत हो गयी थी. सबने सोचा जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हुई है. जिस वजह से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया था. लेकिन सच कुछ और ही निकला, तीनों की मौत साजिश नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश थी. एक बहन ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी.

हत्याकांड का खुलासा

मामला दौराला थाना क्षेत्र का है. मृतकों की पहचान किराना व्यापारी बाबूराम (60), उनके कर्मचारी जितेंद्र (45) और ग्राहक अंकित उर्फ दौलत (32) के रूप में हुई है. अंकित की बहन अलका और उसके शादीशुदा प्रेमी पवन उर्फ पोली ने संपत्ति और अवैध सम्बन्ध की वजह से अंकित की शराब में जहर मिला दिया. लेकिन उसे पीने से भाई अंकित के साथ जितेंद्र और बाबूराम की भी मौत हो गयी.

शराब पीने से नहीं जहर से हुई थी मौत

दरअसल, शनिवार को शराब पीने के बाद सरस्वती कॉलोनी के रहने वाले बाबूराम, उसके दुकान में काम करने वाले जितेंद्र और अंकित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. इसे जहरीली शराब का मामला माना जा रहा था. जांच के लिए स्वास्थ्य, फॉरेंसिक, सर्विलांस और गोपनीय शाखा की चार टीम गठित की गई थी. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही थी.

बहन ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश

अलका समेत परिजनों से पूछताछ की गयी. लेकिन जांच में पुलिस को शक हुआ और जिसके चलते साजिश का खुलासा हुआ. अलका और पवन का हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा गया. पवन की मोबाइल में 'गूगल सर्च हिस्ट्री' में जहरीले पदार्थ की जानकारी मिली. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कुबूल किया.

आखिर बहन ने क्यों ली जान

पुलिस के मुताबिक, हत्या अलका और पवन ने की थी. अलका और पवन के अवैध सम्बन्ध से अंकित नाराज रहता था. वह शराब पीकर कई बार उसके साथ मारपीट भी करता था. अपने प्रेमी के साथ मिलकर भाई को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. पवन ने सुनार का काम करने वाले अशोक से सायनाइड लाकर शराब के बोतल में मिला दिया. और उसे अंकित को दिया गया. अंकित इस शराब को अपने जितेंद्र और बाबूराम के साथ पी. जिसे पीने के बाद तीनों की तबियत बिगड़ी और मौत हो गया.

अलका, पवन और अशोक गिरफ्तार

वो केवल अंकित को मारने वाले थे लेकिन जितेंद्र और बाबूराम की भी मौत हो गयी. पुलिस ने तीनों आरोपी अलका, पवन और अशोक को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.



Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story