Begin typing your search above and press return to search.

मेरठ मर्डर केस: बीच बाजार पति ने पत्नी के प्रेमी को गोलियों से भूना, Video बनाकर बोला- किसी की बीवी भागे तो मुझे फोन करना.. मैं मारूंगा

Meerut Crime News: मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामराज कस्बे में पति प्रदीप धीमान ने पत्नी के प्रेमी सुरेंद्र उर्फ सुनील की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद कुछ देर बाद उसने सोशल मीडिया पर वीडियो भी डाली. जिसमे उसने पति को छोड़कर भागने वाली महिलाओ को जान से मारने की धमकी दी.

Meerut Crime News
X

इमेज- इंटरनेट, एडिट- NPG

By Neha Yadav

Meerut Crime News: 26 फरवरी 2026, उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से ऐसा मामला सामने आया है. जिसने इलाके में दहशत फैला दी. बहसूमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामराज इलाके में बुधवार दोपहर एक सनकी पति ने अपने पत्नी के प्रेमी की बीच बाजार मे गोली मारकर हत्या कर दी. एक के बाद के तीन गोलियां मारीं. इतना ही नहीं वीडियो बनाकर पत्नी और दूसरी महिलाओं को जान से मारने की धमकी दी.

कैसे दिया वारदात को अंजाम

मामला जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामराज कस्बे का है. बुधवार दोपहर करीब 1:35 से 1:45 बजे यह घटना हुई है. आरोपी प्रदीप धीमान ने रामराज के मोहल्ला जगजीवनपुरी के रहने वाले सुरेंद्र उर्फ सुनील (28 साल) की गोली मारकर हत्या कर दी.

डेढ़ साल पहले मृतक के साथ भागी थी पत्नी

जानकारी के मुताबिक़, प्रदीप धीमान की पत्नी का सुरेंद्र उर्फ सुनील के साथ प्रेम प्रसंग था. पत्नी डेढ़ साल पहले प्रदीप धीमान और दोनों बच्चों को छोड़कर भाग गयी थी. उसके बाद वो प्रेमी सुरेंद्र के साथ रहने थी. उसने सुरेंद्र के साथ कोर्ट मैरेज कर लिया था. इससे नाराज आरोपी प्रदीप धीमान बदला लेने की फ़िराक में था.

बीच बाजरा मारी गोली

बुधवार को जब सुनील बाइक से बाजार से जा रहा था. तभी नकाबपोश प्रदीप धीमान आया और सुनील की कमर में गोली मार दी. गोली लगते ही वो गिर पड़ा. प्रदीप यहीं नहीं रुका, खुलेआम चैलेंज देते हुए कहना लगा, "है कोई माई का लाल जो इसे बचा ले?’ इसके बाद उसने सुनील के सिर पर गोलियां चला दी. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी.

आरोपी ने भागने वाली महिलाओं को मारने की दी धमकी

गोली मारने के बाद प्रदीप ने बाइक से फरार हो गया. कुछ देर बाद उसने सोशल मीडिया पर वीडियो भी डाली. जिसमे उसने पति को छोड़कर भागने वाली महिलाओ को जान से मारने की धमकी दी. प्रदीप ने कहा, "मैंने अपना बदला ले लिया है. सुरेंद्र को तीन गोलियां मारी है, अब पत्नी को भी मारूंगा. किसी की भी पत्नी घर भागेगी तो मुझे फोन करना. भागने वाली हर औरत को मार डालूंगा. मैं किसी से नहीं डरता. मैं अपने साथ ढाई मीटर का कफन लेकर चलता हूं. पुलिस वालों ने मुझे हथियार उठाने के लिए मजबूर किया. एसएसपी मेरठ और सभी थानों को यह वीडियो भेज दो."

एसपी देहात अभिजीत ने क्या कहा

इस मामले में मेरठ एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गयी हैं. साथ ही पुलिसकर्मियों पर जो आरोप लगाए गए हैं उसकी विभागीय जांच भी होगी.



Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story