बेटी की सड़ी-गली लाश के साथ 4 महीने तक रहा पिता, बदबू न आए इसलिए छिड़कता रहा परफ्यूम,रोंगटे खड़े कर देगी ये पूरी वारदात

Meerut Crime
X

इमेज- इंटरनेट 

Meerut Crime News: मेरठ में शिक्षा विभाग से रिटायर एक कर्मचारी ने अपनी बेटी की मौत के बाद शव के साथ 4 महीने तक रहा. जलाने के बजाय लाश को घर में ही रखा.

Meerut Crime News: 11 अप्रैल 2026, उत्तर प्रदेश के मेरठ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक पिता बेटी की मौत के बाद उसकी लाश के साथ 4 महीने तक घर में रहा. इतना ही नहीं बदबू न आये इसलिए शव पर परफ्यूम छिड़कता रहा.

बेटी की लाश के साथ 4 महीने तक रहा पिता

मामला जिले के सदर बाजार क्षेत्र के तेली मोहल्ला का है. आरोपी की पहचान उदय भानु बिस्वास (76 वर्ष) के रूप में हुई है. 1 दिसंबर 2025 को उदय भानु बिस्वास की बेटी प्रियंका बिस्वास (35साल) की मौत हो गयी थी. बेटी की मौत के बाद उदय भानु बिस्वास ने लाश को अपने साथ ही घर में रखा.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक़, उदय भानु बिस्वास मूलरूप से बंगाल के रहने हैं. वह काशी में शिक्षा विभाग में कार्यरत थे. बोर्ड ऑफिस में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात थे. जहाँ से 2010 में रिटायर हुए थे. पत्नी शर्मिष्ठा (59) की 13 साल पहले मौत हो चुकी है. उसने पारिवारिक विवाद में आम्ताहत्या कर ली थी. उदय भानु अपनी बेटी के साथ रहते थे. प्रियंका बिस्वास प्राइवेट स्कूल में कंप्यूटर सब्जेक्ट की टीचर थी. 1 अप्रैल 2026 को उसकी मौत हो गयी थी.

दुर्गंध छिपाने के लिए परफ्यूम डालता

बेटी की मौत के अंतिम संस्कार के बजाय लाश को घर में रखा. दुर्गंध छिपाने के लिए परफ्यूम डालता रहा. उदय भानु न किसी से मिलता था और ही बेटी के बारे किसी को बताते थे. जनवरी 2026 में जब रिश्तेदारों ने पूछा, तो कभी देहरादून तो गाजियाबाद में बेटी की इलाज की बात कहने लगा. इसके बाद उसने सबका फोन उठाना भी बंद कर दिया.

कैसे हुआ खुलासा

रिश्तेदारों को शक हुआ तो वो घर पहुंच गए. घर से काफी तेज बदबू आ रहे थी. जब रिश्तेदारों ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच बताया. इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने जब अंदर पहुंची तो अंदर बैड के अंदर बेटी की लाश मिली. पैर छोड़कर पूरा शरीर कंकाल बन चुका था.

तंत्र मंत्र में गयी जान

पूछताछ में पिता न बताया, पत्नी के मरने के बाद बेटी शांत रहती थी किसी से बता नहीं करती थी. उसे पीलिया हो गया था. जिसका इलाज तांत्रिक क्रियाओं और झाड़-फूंक से करवा रहे थे. लेकिन उसकी मौत हो गयी. फिलहल पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुई हुई है. लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. जिसके बाद मौत की वजह पता चल सकेगी.

Tags

Next Story