Begin typing your search above and press return to search.

Meerut Crime News: अपहरण कर छात्र को पीटा, चेहरे पर किया पेशाब, FIR के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के पेशाब कांड में 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए अब तक चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Meerut Crime News: अपहरण कर छात्र को पीटा, चेहरे पर किया पेशाब, FIR के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
X
By Ragib Asim

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के पेशाब कांड में 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए अब तक चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ के शहरी पुलिस अधीक्षक (SP) पीयूष सिंह ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर दर्ज केस में सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतों के द्वारा अपमानित करने की धारा 294 भी बढ़ाई गई है।

SP सिंह ने बताया कि मामले में पहले ही थाना मेडिकल में 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था और सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने कहा, "एक मुख्य अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और अब 3 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। पीड़ित के साथ हुई घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले में IPC की धारा भी बढ़ाई गई है।"

क्या है मामला?

हाल ही में मेरठ का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें गहरे भूरे रंग की जैकेट पहना एक युवक एक बच्चे को सुनसान जगह पर पीटता हुआ दिखा। 2 अन्य युवक मारपीट को रिकॉर्ड कर रहे हैं। वीडियो में पीड़ित छात्र मदद की गुहार लगाते नजर आ रहा है, जबकि आरोपी युवक उसे लगातार मारते हुए दिख रहा है। एक अन्य वीडियो में सफेद जैकेट पहने दूसरा युवक छात्र के चेहरे पर पेशाब करते हुए दिखाई दे रहा है।

FIR के अनुसार, पीड़ित छात्र ने अभी 12वीं की परीक्षा पास की है। वह दिवाली के अगले दिन मेडिकल थाना क्षेत्र में आने वाले जागृति विहार एक्सटेंशन में अपनी मौसी के घर मिठाई देने आया था। इस दौरान रास्ते में कुछ लड़कों ने उसे अगवा कर लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए मुंह पर पेशाब किया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, घटना 13 नवंबर की है। FIR में 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से अवि शर्मा, आशीष मलिक, राजन और मोहित ठाकुर नामजद हैं, जबकि 3 अन्य आरोपी अज्ञात हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 147, 323, 504 और 506 तहत केस दर्ज था, जिसमें अब धारा 294 को भी जोड़ा गया है। मुख्य आरोपी आशीष मलिक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story