Begin typing your search above and press return to search.

Meerut News: मेरठ में 4 लाख की रिश्वत लेते क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर रंगेहाथ गिरफ्तार, मर्डर केस से नाम हटाने की थी डील, जानिए पूरा मामला?

Meerut News: Meerut News में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, हापुड़ क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर 4 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, Baghpat murder case से जुड़ा मामला।

Meerut News: मेरठ में 4 लाख की रिश्वत लेते क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर रंगेहाथ गिरफ्तार, मर्डर केस से नाम हटाने की थी डील, जानिए पूरा मामला?
X
By Ragib Asim

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हापुड़ क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को चार लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह पर आरोप है कि एक मर्डर केस में दो आरोपियों के नाम एफआईआर और चार्जशीट से हटाने के बदले रिश्वत मांग रहा था। कार्रवाई मेरठ के रोहटा रोड इलाके में की गई जहां रिश्वत की रकम लेते वक्त विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया।

बाघपत मर्डर केस से जुड़ा है मामला?

यह पूरा मामला बागपत जिले के रिछपाल हत्याकांड से जुड़ा है। इस केस की जांच पहले स्थानीय पुलिस के पास थी लेकिन करीब 10 दिन बाद इसे हापुड़ ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बाद से हापुड़ क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही थी और इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह इसी केस के जांच अधिकारी थे। शिकायतकर्ता लोकेश बैसला का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने अजय पाल और मनोज नाम के आरोपियों को केस से बाहर निकालने के लिए चार लाख रुपये की डिमांड की थी।

जमीन सौदे के बाद हुई थी हत्या?

लोकेश बैसला के मुताबिक उन्होंने साल 2021 में बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के गोटखा गांव में रिछपाल से करीब दो बीघा जमीन खरीदी थी। कुछ समय बाद रिछपाल का शव गांव में ही एक पेड़ से लटका मिला था। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान ही कथित तौर पर रिश्वत का यह पूरा खेल शुरू हुआ।

विजिलेंस का ट्रैप

इंस्पेक्टर की रिश्वतखोरी से परेशान होकर लोकेश बैसला ने विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद टीम ने पूरी प्लानिंग के साथ ट्रैप बिछाया। बुधवार को जैसे ही इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने रोहटा रोड इलाके में चार लाख रुपये की रकम ली, विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि इसी इलाके में इंस्पेक्टर का निजी मकान भी है।

मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने मीडिया को बताया कि इंस्पेक्टर के खिलाफ रिलेटेड धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस और विजिलेंस स्तर पर मामले की गंभीर जांच होगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story