Begin typing your search above and press return to search.

Mathura Accident: भीषण सड़क हादसा! कुछ ही घंटों में तीन बड़े हादसे, 6 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल

Mathura Yamuna Expressway Par Accident: मथुरा: उत्तर प्रदेश के यमुमा एक्सप्रेसवे पर रविवार का दिन एक भयावह त्रासदी में तब्दील हो गया। अलग-अलग जगहों पर हुए तीन भीषण सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं घटनाओं पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

भीषण सड़क हादसा! कुछ ही घंटों में तीन बड़े हादसे, 6 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल
X
By Chitrsen Sahu

Mathura Yamuna Expressway Par Accident: मथुरा: उत्तर प्रदेश के यमुमा एक्सप्रेसवे पर रविवार का दिन एक भयावह त्रासदी में तब्दील हो गया। अलग-अलग जगहों पर हुए तीन भीषण सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं घटनाओं पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

ईको कार-ट्रक टक्कर, 6 की मौत

पहला और सबसे भीषण हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन 140 के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ईको कार ट्रक से टकरा गई। कार में कुल 8 लोग सवार थे, जो दिल्ली से आगरा जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही बताया जा रहा है।

पलटी बस, 8 घायल

इसी दिन माइलस्टोन 151 के पास एक प्राइवेट बस पलट गई, जिसमें 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह बस आगरा की ओर जा रही थी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। घायलों को स्थानीय स्वाथ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पाताल रेफर किया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मीयों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरु किया।

माइलस्टोन 131 पर बस पलटी, 30 घायल

तीसरा बड़ा हादसा माइलस्टोन 131 पर हुआ, जहां दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही एक यात्री बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस घटना में 30 यात्री घायल हुए, जिनमें चार की हालत नाजुक है। घटना के समय बस में करीब 45 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर तेज रफ्तार में बस चला रहा था और मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा। पलटने के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।

सवालों के घेरे में रफ्तार और सुरक्षा प्रबंधन

यमुमा एक्सप्रेसवे जिसे हाई स्पीड सफल का आदर्श माना जाता है, लगातार हादसों का केंद बनता जा रहा है। महज कुछ घंटों में तीन बड़े हादसे ने प्रशासन की कार्यशैली और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रशासन की प्रतिक्रिया और अलर्ट जारी

मथुरा पुलिस और प्रशासन ने हादसों पर दुख जताया है और कहा हा कि यातायात नियमों के उल्लंघर पर सख्ती की जाएगी। सभी टोल प्लाजा औकर टैफिर प्वाइंट्स को अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी के लिए अतिरिक्त पेट्रोविंग टीम तैनात है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story