UP News: मंडप में बेहोश होकर गिरा दूल्हा: दुल्हन ने साथ जाने से कर दिया इनकार, लगाया बड़ा आरोप
आप ने शादी से जुड़े कई किस्से कहानियां जरूर सुने होंगे, लेकिन अब जो मामला सामने आया है वह हैरान कर देने वाला है। इस मामले में दुल्हन और उसके घर वालों से विदाई के लिए

रायबरेली: आप ने शादी से जुड़े कई किस्से कहानियां जरूर सुने होंगे, लेकिन अब जो मामला सामने आया है वह हैरान कर देने वाला है। दरअसल, इस मामले में दुल्हन और उसके घर वालों से विदाई के लिए तब मना कर दिया, जब दुल्हा विदाई से पहले बेहोश होकर गिर गया। लड़की के परिजनों ने मिर्गी के दौरे पड़ने के आरोप लगाकर विदाई से मना कर दिया। जिसके बाद यह मामला थाना पहुंच गया।
जानिए पूरा मामला
यह पूरा मामला उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले के मैकी मजरे जगदीशपुर गांव का है। जहां 4 जून को माता प्रसाद की बेटी कंचन के लिए दिलावरपुर का आशीष कुमार बारात लेकर पहुंंचा। जिसका स्वागत सत्कार किया गया, यहां तक कि जयमाला तक हो गया। रीति रिवाज के साथ वर-वधू ने सात फेरे भी ले लिए। इस दौरान दोनों पक्ष काफी खुश थे, लेकिन अगले दिन सुबह विदाई के समय दुल्हा बेहोश होकर गिर गया। जिसके बाद बरातियों और घरातियों में हड़कंप मच गया। दुल्हे ने गर्मी और थकान का बहाना दिया, इसके बाद दूल्हा फिर से कार्यक्रम में शामिल हुआ। कार्यक्रम शुरू होते ही दूल्हे को दो से तीन बार शारीरिक झटके लगे।
दुल्हन के साथ गिरा दुल्हा
मामला तब और बिगड़ गया जब दूल्हा-दुल्हन को फिर से मंडप में लावा की रस्म के लिए बैठाया गया, तभी अचानक दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ा और वह दुल्हन के साथ जमीन पर गिर पड़ा। इसके चलते वह मंडप छोड़कर बाहर चला गया। जिसके बाद वधु और उसके परिजनों मिर्गी के दौरे पड़ने का आरोप लगाते हुए विदाई से इंकार कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई।
बेरंग वापस लौटी बारात
इसके बाद दुल्हा पक्ष दूसरे पक्ष को मनाता रहा लेकिन कोई बात नहीं बनी। दुल्हन पक्ष ने विदाई से साफ इंकार कर दिया, थक हारकर इसका फैसला दुल्हन पर छोड़ दिया, उसने भी दुल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। जिसके बाद बारात बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गई।
दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर
दुल्हन करे पिता ने बताया कि उन्होंने शादी में दहेज के लिए 40 हजार का सामान खरीदा था, जिसे विदाई से पहले ही दुल्हे के घर पहुंचा दिया गया था। शादी के बाद जब सामान वापस मांगा गया तो दुल्हा पक्ष ने साफ मना कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष तहरीर लेकर थाने पहुंचे।
