Begin typing your search above and press return to search.

पाइल्स सर्जरी के बाद नहीं मिली छुट्टी: लोको पायलट ने पैंट खोलकर दिखाया सबूत, कहां- लो साहब आपको घाव भी देखना है

पाइल्स सर्जरी के बाद जब लोको पायलट को छुट्टी नहीं मिली, तो उसने अपना पैंट खोलकर सबूत दिखाया और कहा- लो साहब आपको घाव भी देखना है।

lucknow loco pilot
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

लखनऊ 05 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोको पायलट को मेडिकल छुट्टी बढ़ाने के लिए अपना पैंट खोलकर घाव का सबूत दिखाना पड़ा। लोको पायलट राजेश मीणा ने बवासीर (पाइल्स) की बीमारी के चलते 28 फरवरी तक छुट्टी मांगी थी। घाव ठीक नहीं होने के चलते उन्होंने जब छुट्टी बढ़ाने की मांग की तो अधिकारी ने मना कर दिया, जिसके बाद उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ा।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, बवासीर (पाइल्स) की बीमारी से जूझ रहे लोको पायलेट को उस वक्त अपना पैंट खोलकर सबूत दिखाना पड़ा, जब अधिकारी ने उसकी मेडिकल छुट्टी रिजेक्ट कर दी। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट और दवाई भी दिखाई। इस पूरे घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) के पदाधिकारी ने उसकी छुट्टी मंजूर कर दी और इस घटना को अमानवीय और संवेदनशीन बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

लोको पायलट ने क्यों मांगी छुट्टी ?

बताया जा रहा है कि राजेश मीणा लखनऊ रेल मंडल में लोको पायलट के पद पर तैनात है। 22 फरवरी को उन्होंने बवासीर (पाइल्स) की सर्जरी कराई थी और 28 फरवरी तक छुट्टी ली थी। 28 फरवरी के बाद भी जब घाव और दर्द से आराम नहीं मिला, तो उन्होंने सेक मेमो के जरीए छुट्टी के लिए अप्लाई किया था। मेडिकल रिपोर्ट को देखने के बाद लोको पायलट चीफ क्रू कंट्रोलर ने उनको छुट्टी देने से इनकार कर दिया और सबूत मांग दिया।

पैंट खोलकर दिखाए सबूत

छुट्टी नहीं मिलने से नाराज होकर लोको पायलट राजेश मीणा लोको पायलट चीफ क्रू कंट्रोलर ऑफिस पहुंच गया और सबूत के तौर पर मेडिकल रिपोर्ट और दवाई दिखाई। इसके बाद उन्होंने अधिकारी के सामने ही पैंट खोल दिया और अपने घाव दिखाए। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

वीडियो के वायरल होने के बाद जब ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) के पदाधिकारियों ने इसमें हस्ताक्षर किया तब जाकर कहीं उसकी छुट्टी 7 दिन के लिए मंजूर कर दी। वहीं ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) ने इस घटना को अमानवीय और संवेदनशीन बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story