BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर पर इनकम टैक्स का छापा, 50 से ज्यादा अफसर मौजूद
UmaShankar Singh Income Tax Raid: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर इनकम टैक्स विभाग की रेड पड़ी है. अभी जांच चल रही है. 50 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी आवाज पर मौजूद हैं. बाहर से किसी भी व्यक्ति की अंदर आने पर रोक लगी हुई है.

फोटो-इंटरनेट
UmaShankar Singh Income Tax Raid: 25 फरवरी 2026, उत्तरप्रदेश के लखनऊ से राजनीती से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर इनकम टैक्स विभाग का छापा पड़ा है. 50 से अधिक अधिकारी पुलिस के साथ जांच का रही है.
विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर छापा
जानकारी के मुताबिक़, बुधवार 25 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे आयकर विभाग की टीम रसड़ा बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ के गोमतीनगर स्थित उनके आवास और कार्यालय पहुंची. 50 से ज्यादा इनकम टैक्स अफसर, कर्मचारी और पुलिस उनके घर पर कार्रवाई कर रहे हैं.
इनकम टैक्स की ने क्यों मारी रेड
आयकर की टीम वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े कुछ दस्तावेजों की जांच कर रही है. फाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. वहीँ, विधायक के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस - सुरक्षा कर्मी तैनात है. साथ ही लोगों के आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.
आवास में डॉक्टर और नर्स के आने जाने पर रोक
दूसरी तरफ इनकम टैक्स विभाग के रेड से राजनीती गलियारों में हलचल मच गयी है. वहीं, परिवार की चिंता बढ़ गयी है, क्योंकि उमाशंकर सिंह कैंसर की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं. वे अपने ही आवास में आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं. लेकिन जांच के कारण डॉक्टर और नर्स के आने जाने पर भी रोक लगी हुई है.
छापेमारी पर मंत्री दिनेश ने क्यों उठाये सवाल
उत्तर प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सवाल खड़े किये हैं. उन्होंने अपने एक्स अकॉउंट पर लिखा, "उमाशंकर सिंह विद्यायक रसड़ा जनपद बलिया जिनके घर में मेरी बेटी व्याही है के घर में आज आयकर विभाग के द्वारा रेड की जा रही है. देश प्रदेश के राजनेता आयकर सहित सभी संस्थाओं को पता है कि उमाशंकर सिंह दो वर्ष से अधिक से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे है, वर्तमान परिस्थितियों में उमाशंकर सिंह जी के लिए धनार्जन नहीं सांसे बचाने में ही सारा समय और धन व्यय हो रहा हैं सभी व्यवसाय लगभग बंद हो गए है. आज अपने आवास में isolation में रह रहे हैं विधानसभा का सत्र एक विधायक के लिए महत्वपूर्ण होता है लेकिन एक घंटे के लिए भी नहीं जा सके."
उन्होंने आगे लिखा, "इस समय उनके घर पर नर्स या डॉक्टर को भी जाने की अनुमति नहीं है यदि उनके जीवन को कोई हानि होती हैं तो ये सम्वेदनहीन संस्थाये जिम्मेदार होंगी. इस प्रकार की परिस्थितियों में दुर्लभतम अपराधों में भी माननीय न्यायालय दया के आधार पर याचिका स्वीकार कर दोष मुक्त कर देते है. किंतु इस कठिन दौर में भी कौन सम्वेदनहीन राजनेता या संस्था हो सकती हैं जो ऐसी परिस्थितियों में भी पीड़ा देने की सोच सकता है, प्रभु ऐसे लोगों को और संस्थाओं को सदबुद्धि दे."
कौन है विधायक उमाशंकर सिंह
उमाशंकर सिंह बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से बास्पा के विधायक हैं. उमाशंकर 2022 में विधायक चुने गए थे. वर्तमान में वो कैंसर से जूझ रहे है उनके दो ऑपरेशन हो चुके हैं. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. वो घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं.
