Begin typing your search above and press return to search.

कासगंज : बंद घर में मिली परिवार के 5 सदस्यों की लाशें, खौफनाक मंजर देख दहल गया इलाका...

Kasganj Family Death News : उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहाँ अमांपुर थाना क्षेत्र के एटा रोड पर एक बंद घर के भीतर एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं. पुलिस को पिता का शव फंदे से लटका मिला, जबकि मां और बच्चों की लाशें बिस्तर पर पड़ी थीं.

कासगंज : बंद घर में मिली परिवार के 5 सदस्यों की लाशें, खौफनाक मंजर देख दहल गया इलाका...
X

कासगंज : बंद घर में मिली परिवार के 5 सदस्यों की लाशें, खौफनाक मंजर देख दहल गया इलाका...

By Uma Verma

shocking incident in Kasganj : कासगंज : उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. यहां एटा रोड पर स्थित एक घर के भीतर एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं. शुरुआती जांच में पुलिस इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला मान रही है.

तीन दिन से बंद था घर का दरवाजा

घटना का खुलासा शनिवार देर शाम तब हुआ जब एक परिचित परिवार को शादी का कार्ड देने उनके घर पहुंचा. काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बाद भी जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो पड़ोसी को अनहोनी की आशंका हुई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जब पुलिस ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का मंजर देखकर हर कोई दंग रह गया. कमरे में 50 वर्षीय वेल्डिंग मिस्त्री सत्यवीर उर्फ फौजी का शव फंदे से लटका हुआ था, जबकि उनकी पत्नी रामश्री 46 वर्ष और तीन बच्चों प्राची 14 वर्ष, आकांक्षा 12 वर्ष और पुत्र गिरीश 10वर्ष के शव बिस्तर पर रजाई के नीचे पड़े मिले.

आर्थिक तंगी बनी वजह

स्थानीय लोगों और पड़ोसियों के अनुसार, सत्यवीर का परिवार पिछले दो-तीन दिनों से घर से बाहर नहीं निकला था. चर्चा है कि परिवार लंबे समय से भारी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, जिसे इस आत्मघाती कदम के पीछे की मुख्य वजह माना जा रहा है. पुलिस को मौके से जबरन प्रवेश या किसी बाहरी व्यक्ति के हमले के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं, क्योंकि घर के सभी दरवाजे अंदर से बंद थे.

पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए अलीगढ़ के डीआईजी प्रभाकर चौधरी और जिले के एसपी-डीएम भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. फोरेंसिक टीम को मौके से कुछ सबूत मिले हैं. पुलिस का अंदेशा है कि सत्यवीर ने पहले अपनी पत्नी और बच्चों को जहर देकर या किसी अन्य तरीके से मौत के घाट उतारा होगा और फिर खुद फांसी लगा ली होगी. हालांकि, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जाँच कर रही है.

डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और मृतक के अन्य परिजनों को सूचित कर दिया गया है. इस घटना के बाद से अमांपुर कस्बे में मातम पसरा हुआ है.

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

मथुरा का खापरपुर कांड 2026 : मथुरा के खापरपुर गांव में हाल ही में एक किसान के पूरे परिवार का अंत हो गया था. घर के अंदर किसान, उसकी पत्नी और तीन मासूम बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. पुलिस को जांच के दौरान मौके से एक सुसाइड नोट, दीवार पर लिखा आखिरी संदेश और एक वीडियो मिला था. इन सबूतों के आधार पर पुलिस इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला माना, जिसकी वजह आर्थिक तंगी या कोई मानसिक तनाव हो सकती है.

दिल्ली का बुराड़ी कांड 2018 : देश के सबसे रहस्यमयी मामलों में शुमार बुराड़ी कांड में एक ही परिवार के 11 सदस्यों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी. घर के सभी दरवाजे अंदर से बंद थे और किसी बाहरी व्यक्ति के आने के सबूत नहीं मिले थे. जांच में पुलिस को घर से कई डायरियां मिलीं थी. जिनसे खुलासा हुआ कि परिवार किसी अंधविश्वास और धार्मिक अनुष्ठान के प्रभाव में था. परिवार को विश्वास था कि इस मोक्ष की प्रक्रिया के बाद उनके मृत पूर्वज वापस आ जाएंगे.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story