Begin typing your search above and press return to search.

3 सगे भाईयों ने 11 साल की बच्ची से किया रेप, दुष्कर्म के बाद हत्या कर दफनाई लाश, प्राइवेट पार्ट से निकल रहा था खून

Kanpur Rape News: बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 साल की बच्ची के साथ 3 सगे भाइयों ने मिलकर बच्ची से दुष्कर्म किया और दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. फिर बच्ची को खेत में गढ्ढा खोदकर दफना दिया.

Kanpur Rape News
X

इमेज- इंटरनेट 

By Neha Yadav

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 साल की बच्ची के साथ 3 सगे भाइयों ने मिलकर बच्ची से दुष्कर्म किया और दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. फिर बच्ची को खेत में गढ्ढा खोदकर दफना दिया.

क्या है पूरा मामला

मामला बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव का है. 11 साल की बच्ची जो 5वीं में पढ़ती थी. 16 मार्च सोमवार को बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ बकरियां चराने के लिए गई थी. बड़ी बहन घर चली गयी. जब दो घंटे बाद बड़ी बहन लौटी थी तो मृतका बच्ची वहां से लापता थी.

खेत में गड़ी मिली बच्ची की लाश

बच्ची को ढूंढने की कोशिश की गयी तो उसका कुछ पता नहीं चला. परिजनो ने देर रात तक खोजबीन की उसके बाद बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने भी बच्ची को ढूंढने की कोशिश की. अगले दिन मंगलवार सुबह 8 बजे घर से 500 मीटर दूर एक खेत में ताज़ी खोदी हुई जमीन दिखी. जब उसे खोदा गया तो बच्ची की लाश मिली.

बच्ची के प्राइवेट पार्ट से निकल रहा था खून

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को बाहर निकला गया. बच्ची नग्न हालत में थी. उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था. कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई. साथ ही उसके गले, चेहरे, सीने, पीठ पर चोट के निशान मिले.

पडोसी सगे भाइयों ने किया था दुष्कर्म

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर विपिन टाडा ने पांच टीमें गठित कीगयी. वहीँ, परिजनो और ग्रामीणों ने पड़ोस में रहने वाले युवकों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया. जब पुलिस ने युवकों के घर जाकर तलाशी ली तो पहले तो उन्होंने गुमराह करने की कोशिश. की जब दुबारा जांच की गयी तो मिटटी लगे कपड़े मिले. जिसके आधार पर इसका खुलासा हुआ. पूछताछ में पता चला आरोपी के पिता बच्ची के परिवार से पुराना विवाद था. तीनों भाई ने बहाने से बच्ची को घर बुलाकार दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर. फिर खेत में उसके शव को दफना दिया.

तीनो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तीनो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीँ, ग्रामीणों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story