Begin typing your search above and press return to search.

Kanpur News : एक तरफा प्यार का हैवानियत भरा अंजाम, होटल संचालक के प्यार को ठुकराया महिला कर्मी ने, तो बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Kanpur News : एक तरफा प्यार में पड़कर एक होटल संचालक ने होटल में ही काम करने वाली महिला कर्मी ने प्यार का प्रस्ताव ठुकरा दिया, तो होटल में ही बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

Kanpur News : एक तरफा प्यार का हैवानियत भरा अंजाम, होटल संचालक के प्यार को ठुकराया महिला कर्मी ने, तो बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
X
By Meenu Tiwari

Kanpur News : कानपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात को एक हैवान ने अंजाम दिया है. एक तरफा प्यार में पड़कर एक होटल संचालक ने होटल में ही काम करने वाली महिला कर्मी ने प्यार का प्रस्ताव ठुकरा दिया, तो होटल में ही बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

मामला चकेरी थाना क्षेत्र के कोयला नगर का है। यहां के संचालक ने होटल कर्मी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे जेल भेज भेज दिया गया।


चकेरी निवासी 21 वर्षीय युवती की तहरीर के अनुसार वह बीते एक साल से चकेरी के कोयला नगर स्थित होटल ट्विंकल गैलेक्सी में काम कर रही हैं। बताया कि इस होटल के संचालक आदर्श विहार निवासी मनोज कुमार पटेल हैं। युवती के अनुसार आरोपित संचालक मनोज कुमार पटेल ने उन्हें कुछ समय पहले प्रेम प्रस्ताव दिया। जिसपर उन्होंने मनोज को इनकार कर दिया। इसके बाद भी वह होटल में नौकरी कर रही थीं।


पीड़ित युवती के अनुसार बीते बुधवार की देर रात को वह होटल में थीं। इस दौरान आरोपित संचालक मनोज वहां पर पहुंचा। इसके बाद उसे जबरन खींचकर होटल के कमरे में ले गया। जहां, उसने उनके हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म किया। फिर वह उसे धमकाते हुए छोड़कर चला गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत चकेरी पुलिस से की। इसपर थाना प्रभारी चकेरी संतोष कुमार शुक्ला ने तहरीर पर आरोपित पर दुष्कर्म और धमकाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपित को पीएसी मोड़ बाईपास के पास से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित पर वर्ष 2020 में भी एक युवक को धमकाने और गाली गलौज का मुकदमा मामला दर्ज है। उसे भेज दिया गया है।

Next Story