Begin typing your search above and press return to search.

Kanpur Lamborghini Crash : 10 करोड़ की लैंबॉर्गिनी से टक्कर मारने वाला रईसजादा शिवम मिश्रा गिरफ्तार...

Kanpur Lamborghini Crash : शहर की वीआईपी रोड पर 10 करोड़ की लैंबॉर्गिनी से एक्सीडेंट करने वाले तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में साफ हुआ है कि दुर्घटना के समय शिवम ही कार चला रहा था, जबकि आरोपी पक्ष ने किसी और को ड्राइवर बताकर बचाने की कोशिश की थी.

Kanpur Lamborghini Crash : 10 करोड़ की लैंबॉर्गिनी से टक्कर मारने वाला रईसजादा शिवम मिश्रा गिरफ्तार...
X

Kanpur Lamborghini Crash : 10 करोड़ की लैंबॉर्गिनी से टक्कर मारने वाला रईसजादा शिवम मिश्रा गिरफ्तार...

By Uma Verma

Kanpur Lamborghini Crash कानपुर : कानपुर की वीआईपी रोड पर 10 करोड़ रुपये की लग्जरी कार लैंबॉर्गिनी से हुए हादसे के मामले में पुलिस ने आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है.वह शहर के बड़े तंबाकू कारोबारी के.के.मिश्रा का बेटा है पुलिस कमिश्नर के मुताबिक जांच में यह साबित हो गया है कि हादसे के वक्त कार शिवम ही चला रहा था पुलिस ने आरोपी के उस दावे को भी खारिज कर दिया जिसमें उसने किसी और को ड्राइवर बताकर बचने की कोशिश की थी.

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि 10 करोड़ की लैंबॉर्गिनी से लोगों को टक्कर मारने वाले 35 वर्षीय शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है.रविवार दोपहर ग्वाल्टोली इलाके में इस लग्जरी कार ने पैदल चल रहे लोगों और गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी थी,जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई थी पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी.

घायल ई-रिक्शा चालक तौफीक और आरोपी पक्ष के बीच सुलह

हादसे में घायल 18 साल के ई-रिक्शा चालक मोहम्मद तौफीक ने पहले तो पुलिस में केस दर्ज कराया था, लेकिन अब खबर है कि उसका आरोपी पक्ष के साथ समझौता हो गया है. आरोपी के वकील ने बताया कि तौफीक अब इस मामले में आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहता.

कार का ड्राइवर शिवम मिश्रा ही था

इस केस में कल बुधवार को तब नया मोड़ आया जब मोहन नाम के एक शख्स ने खुद को ड्राइवर बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. हालांकि पुलिस ने उसकी बात नहीं मानी और साफ कर दिया कि सारे सबूत गवाही दे रहे हैं कि हादसे के वक्त कार कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा ही चला रहा था.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story