Begin typing your search above and press return to search.

Kanpur College News : कोहरा, कॉलेज और क्लास में बवाल... आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिक्षकों को ही ले गई पुलिस?

Kanpur College News : उत्तर प्रदेश कानपुर के मंधना स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में घने कोहरे के कारण देर से पहुंचे छात्रों की पिटाई के बाद भारी बवाल हो गया. इस मामले में 2  टीचर निलंबित हो गए है. और शिक्षको 4 को हिरासत में लिया गया हैं.

Kanpur College News : कोहरा, कॉलेज और क्लास में बवाल... आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिक्षकों को ही ले गई पुलिस?
X

Kanpur College News : कोहरा, कॉलेज और क्लास में बवाल... आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिक्षकों को ही ले गई पुलिस?

By Uma Verma

Kanpur College News : कानपुर : कानपुर के मंधना क्षेत्र में जीटी रोड पर स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में आज बुधवार की सुबह घने कोहरे के कारण देर से पहुंचने वाले छात्रों की शिक्षको ने पिटाई कर दी. इस मामले को लेकर पुरे कैम्पस में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई. घटना के बाद छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया, जिससे कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कॉलेज प्रशासन ने 2 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है, और जांच समिति गठित की है. और वहीं पुलिस ने छात्रों की शिकायत पर 4 शिक्षकों को हिरासत में लिया है|

मिली जानकारी के मुताबिक, कॉलेज में कक्षाएं सुबह 9 बजे से शुरू होती हैं. आज बुधवार सुबह शहर में घना कोहरा छाया था, जिसके कारण रास्ते में कुछ भी ठीक से दिखाई नही दे रहा था. इसके चलते कई छात्र देर से कॉलेज पहुंचे. छात्रों ने आरोप लगाया कि देरी होने की वजह बताए जाने के बावजूद शिक्षकों ने उन्हें थप्पड़, लात-घूंसे, डंडे और बेल्ट से मार-पीट की, जिसमे कुछ छात्रों को चोटें भी आईं और एक छात्र के हाथों से खून भी निकला हैं|

इस घटना से भड़के दुसरे छात्रों ने कक्षाओं से बाहर आकर नारेबाजी लगाना शुरू कर दिया. उन्होंने कॉलेज का मेन गेट बंद कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. आरोप है कि गुस्से में शिक्षकों ने दूसरे गेट पर जाकर वहां खड़े छात्रों को भी डंडों से पीटा. स्थिति बिगड़ती दिखी तब कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची और स्थिति को काबू किया|

घायल छात्रों को कॉलेज के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. छात्रों ने पुलिस को बताया कि घने कोहरे की वजह से देरी हुई थी, लेकिन टीचरों ने उनकी एक नहीं सुनी और मारपीट की. हंगामे के दौरान पुलिस ने 4 शिक्षकों-प्रशांत मिश्रा, शुभम गोयनका, रोहित वर्मा और शिवानी कपूर को हिरासत में लिया हैं|

कॉलेज प्रसाशन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर सुभाष चंद्र मौर्य और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर अनिल कुमार पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही जांच के लिए एक समिति भी गठित की गई है. आज बुधवार को कॉलेज की सारी क्लासें बंद कर दी गईं और सभी छात्र-छात्राओं को घर जाने के लिए कह दिया गया।

हालात ज्यादा न बिगड़े इसलिए मौके पर पुलिस की एक टीम को तैनात किया गया। छात्रों का कहना है कि कोहरा तो कुदरत का हिस्सा है, हमने जानबूझकर देरी नहीं की। वो कह रहे हैं कि टीचर्स ने हमारे साथ जानवरों जैसा सलूक किया है। वहीं कॉलेज वालों का कहना है कि उन्होंने अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्ती की थी, पर मारपीट करना गलत है।

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story