Jodhpur Sadhvi Prem Baisa death Update : साध्वी प्रेम बाईसा की मौत पर डॉक्टर का बड़ा खुलासा....
Jodhpur Sadhvi Prem Baisa death Update : अभी तक इस मामले से जुड़े 10 से 11 लोगों से बारीकी से पूछताछ की है. पुलिस तार से तार जोड़ने की कोशिश कर रही है ताकि मौत के पीछे के असली कारणों का पता चल सके|

Jodhpur Sadhvi Prem Baisa death Update : साध्वी प्रेम बाईसा की मौत पर डॉक्टर का बड़ा खुलासा....
Jodhpur Sadhvi Prem Baisa death Update : जोधपुर : जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध हालातो में हुई मौत का मामला उलझता ही जा रहा है. पुलिस की खास जांच टीम एसआईटी इस मामले को सुलझाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना कर रही हैं.मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT अधिकारी छवि शर्मा के नेतृत्व में जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है. उन्होंने अब तक इस मामले से जुड़े 10 से 11 लोगों से बारीकी से पूछताछ की है. पुलिस तार से तार जोड़ने की कोशश रही है. ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके. और वहीं आखिरी समय में साध्वी को देखने वाले डॉक्टर जैन के बयान ने भी चौका दिया हैं. उन्होंने कहा है कि पिछले 6 महीनों में साध्वी का इलाज ही नही किया|
डॉक्टर के बयान ने चौंकाया
इस पूरे मामले में पहली बार प्रेक्षा अस्पताल के डॉक्टर प्रवीण कुमार जैन मीडिया के सामने आकर बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. डॉक्टर जैन ने कहा कि पिछले 6 महीनों से उन्होंने साध्वी का न तो कोई चेकअप किया था और न ही कोई दवा लिखी थी. उन्होंने बताया कि जिस दिन यह घटना हुई, साध्वी को अस्पताल में बेहोशी की हालत में लाया गया था.
डॉक्टर जैन ने बताया कि पुलिस ने उनसे पूछताछ की है. और उन्होंने मामले से जुड़े हर पहलु की जानकारी जाँच टीम एसआईटी को दे दी है. डॉक्टर ने उन बातो को भी बताया, जिनमें किसी इंजेक्शन या दवा के बारे में बात की जा रही थी. डॉक्टर ने कहा, मैंने पिछले 6 महीनों से साध्वी का कोई उपचार नहीं किया था. उनके मौत वाले दिन उन्हें बेहद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था।.मैंने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी हैं|
कई अलग-अलग संदिग्धों और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. साध्वी के पिता द्वारा दी गई जानकारी और उनके द्वारा बताए गए शक को आधार बनाकर पुलिस हर पहलू की पड़ताल कर रही है. साध्वी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें जिस हॉस्पिटल में ले जाया गया था, वहां के रिकॉर्ड और घटनाक्रम की भी बारीकी से जांच की गई है.
