Begin typing your search above and press return to search.

Crime News today: पत्नी ने सेक्स करने से किया मना... पति ने छत से फेंका, लव मैरिज के बाद बना हैवान, जानिए पूरा मामला

Crime News today:: पत्नी के इनकार पर पति ने उसे तीस फीट ऊंची छत से नीचे फेंक दिया। महिला गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी। लव मैरिज के बाद बिगड़े रिश्ते।

Crime News today: पत्नी ने सेक्स करने से किया मना... पति ने छत से फेंका, लव मैरिज के बाद बना हैवान, जानिए पूरा मामला
X
By Ragib Asim

Jhansi Crime News today: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। करीब तीस फीट नीचे गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है, जबकि पुलिस ने पति के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

तीजा और मुकेश की लव मैरिज
यह घटना कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के गांव स्यावरी की है। यहां रहने वाली तीजा और गांव के ही मुकेश के बीच कुछ साल पहले प्रेम संबंध थे। दोनों को एक बार ग्रामीणों ने साथ में पकड़ लिया, जिसके बाद मंदिर में शादी कराई गई। तीजा ने बताया कि शादी के बाद एक साल तक सब ठीक चला, लेकिन फिर पति मुकेश अक्सर घर से गायब रहने लगा और मारपीट करने लगा।
छत से फेंकने से पहले हुआ विवाद
मंगलवार की देर रात मुकेश फिर जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा। तीजा के इनकार करने पर वह आक्रोश में आ गया और उसे छत पर ले जाकर नीचे धक्का दे दिया। तीजा लगभग तीस फीट नीचे गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
पुलिस जांच जारी
सूचना पर थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि महिला की हालत नाजुक है। शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद और हिंसा का प्रतीत हो रहा है। शिकायत मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि घटना के समय घर में पति-पत्नी के अलावा कोई नहीं था इसलिए पति की भूमिका शक क्र घेरे में है।
ग्रामीणों ने कराई थी शादी
ग्रामीणों के अनुसार दोनों के संबंध का पता चलने पर गांववालों और परिजनों ने ही मंदिर में उनकी शादी कराई थी। तीजा ने बताया कि मुकेश शादी के बाद अक्सर नशे में रहता था और उससे पैसे की मांग करता था। वह कहती है मैंने उससे प्यार किया था, लेकिन उसने मेरे साथ जानवरों जैसा बर्ताव किया।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story