Begin typing your search above and press return to search.

अपने ही ऑफिस में 2 घंटे तक कैद रहीं IAS आकांक्षा राणा, नेताओं ने गेट पर जमाया कब्जा, जानिए आखिर उनके साथ क्या हुआ?

IAS Akanksha Rana News: उत्तर प्रदेश के झांसी में पार्षद के बेटे की शादी की होर्डिंग हटाने पर भारी बवाल हो गया. नाराज पार्षद और अन्य नेताओं ने नगर निगम ऑफिस गेट पर कब्जा कर लिया और कमर्चारियों के अंदर बाहर जाने पर रोक लला दी. इस दौरान नगर निगम आयुक्त आईएएस आकांक्षा राणा अंदर ही फंसी रही.

IAS Akanksha Rana
X

इमेज- AI जनरेटेड 

By Neha Yadav

IAS Akanksha Rana News: झांसी: 11 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के झांसी में उस वक्त हंगामा मच गया जब नगर निगम दफ्तर जंग का अखाड़ा बन गया. एक होर्डिंग हटाने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि नगर आयुक्त आईएएस आकांक्षा राणा को अपने ही ऑफिस में कैद होना पड़ा. करीब दो घंटे तक आईएएस आकांक्षा राणा ऑफिस में फंसी रहीं.

पार्षद ने निगम कार्यालय का किया घेराव

पूरा मामला मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के बीकेडी चौराहे के पास का है. मंगलवार की शाम करीब 4 बजे को पार्षद की बेटे की शादी के होर्डिंग हटाने को लेकर आक्रोशित पार्षदों और नेताओं ने झांसी नगर निगम का घेराव किया. और जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया.

दो घंटे तक ऑफिस में फंसी रहीं आईएएस

नाराज नेता निगम कार्यालय परिसर में बैठे रहे और नारेबाजी करते रहे. अधिकारियों और कर्मचारियों के आने जाने पर भी रोक लगा दी. कोई भी कर्मचारी अंदर नहीं जा पा रहे थे. इस दौरान नगर आयुक्त आईएएस आकांक्षा राणा अंदर ही बंद रही. करीब दो घंटे तक अपने ही ऑफिस के भीतर फंसी रहीं. इतना ही नहीं जब जब सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार आये तो नेताओं ने उन्हें भगाकर उनकी सरकारी गाड़ी की चाबी तक छीन ली.

नेता पार्षदों ने आईएएस पर क्या आरोप लगाये

प्रदर्शन कर रहे पार्षदों ने आरोप लगाया, नगर आयुक्त अपनी मनमानी कर रही हैं. वह पार्षदों के दिए गए विकास कार्यों के प्रस्तावों पर काम नहीं कर रही हैं. काम नहीं होने से उनका नाम ख़राब हो रहा है. जब काफी देर तक हंगामा शांत नहीं हुआ तो पुलिस को बुलाया गया और किसी तरह आयुक्त आकांक्षा राणा को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

क्यों हुआ है ये विवाद

दरअसल, विवाद होर्डिंग हटाने को लेकर शुरू हुआ था. 9 मार्च को नगर निगम की टीम ने शहर में अवैध होर्डिंग को हटाने का अभियान चला रही थी. इसी दौरान पार्षद नीता यादव के बेटे की शादी के लिए लगाया गया होर्डिंग भी हटाया गया था. उनकी होर्डिंग अवैध स्थान पर लगाई गयी थी.

आईएएस आकांक्षा राणा क्या कहा

वहीँ, मामले में नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने कहा, अवैध होर्डिंग हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है और सी के तहत इस हटाया गया. अगर कोई समस्या है तो आकर बात करनी चाहिए. फिलहाल इस घटना के बाद से प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गयी है.


Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story