दबंग आईपीएस का रोमांटिक अंदाज! सगाई में अफसर दुल्हन को गोद में लिया उठा, फिल्मी गानों पर थिरकते अधिकारी का Video Viral
IPS KK Bishnoi Anshika Verma Marriage:उत्तर प्रदेश के दो चर्चित दबंग आईपीएस की जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. गुरुवार को संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा की सगाई हुई. रिंग सेरेमनी में दोनों अधिकारी ने खूब डांस किया फ़िल्मी गानों पर थिरके.

इमेज- इंटरनेट
27 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के दो चर्चित दबंग आईपीएस की जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. गुरुवार को संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा की सगाई हुई. रिंग सेरेमनी में दोनों अधिकारी ने खूब डांस किया फ़िल्मी गानों पर थिरके, आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई ने तो एसपी अंशिका वर्मा को गोद में उठा लिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
आईपीएस केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की हुई सगाई
दरअसल, गुरुवार 26 मार्च को एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा की सगाई हुई है. सगाई खूब धूम धाम से हुई. एसपी अंशिका ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई. इसके बाद फ़िल्मी गानो पर डांस किया. दोनों कपल किसी फिल्म स्टार्स की तरह लग रहे थे.
आईपीएस केके बिश्नोई ने अंशिका वर्मा को गोद में उठाया
आईपीएस केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा ने 'प्यार करेगी, हां जी-हां जी' गाने पर भी डांस किया. इस दौरान केके बिश्नोई ने अंशिका वर्मा को गोद में उठा लिया. यह किसी फ़िल्मी सीन से कम नहीं था. जिसकी वीडियो जमकर वायरल हो रही है. दो बड़े अफसरों का ये अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.
कब है शादी
आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई और एसपी अंशिका वर्मा 29 मार्च को शादी के बंधन में बंध जायेंगे. राजस्थान के बाड़मेर स्थित कृष्ण निवास शादी होगी. 30 मार्च को विदाई की रस्में और जोधपुर के रिसॉर्ट में रिसेप्शन होगा.
शादी में कौन कौन आएगा
आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा अपने काम दबंग छवि के कारण जाने जाते हैं. उत्तरप्रदेश के मंत्री नेता भी इन अफसरों की तारीफ़ करते हैं. ऐसे में दोनों की शादी में कई बड़े आईपीएस अधिकारी और राजस्थान व यूपी के नेता की आने की संभावना है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस शादी में आ सकते हैं.
कैसे शुरू हुई आईपीएस बिश्नोई और अंशिका वर्मा की लव स्टोरी
साल 2023 में आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा गोरखपुर में साथ पोस्टिंग के दौरान हुई. इस दौरान बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे. वहीं अंशिका अंडर ट्रेनिंग आईपीएस ऑफिसर थीं. दोनों की बातचीत शुरू हुई. और धीरे धीरे दोनों में प्यार हो गया. अपने रिश्ते के बारे दोनों ने घर वालों को बताया. परिवारों की सहमति के बाद अब इनकी शादी हो रही है.
कौन है आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई
आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई यूपी कैडर के 2018 बैच के अधिकारी हैं. वो मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं. वर्तमान में वह संभल जिले में एसपी हैं. कृष्ण कुमार सख्त कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं. कई माफियाओं का उन्होंने खात्मा किया है. संभल हिंसा के दौरान उन्होंने बड़ी सूझबूझ से स्थिति को संभाला था. उनके साहसिक कार्यों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से उन्हें सम्मानित किया था. वे मुख्यमंत्री के भी चहेते माने जाते हैं.
आईपीएस अंशिका वर्मा कौन है
आईपीएस अंशिका वर्मा यूपी कैडर की 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. वर्तमान में वो बरेली की एसपी साउथ है. उन्होंने इंजीनियरिंग की है. इंजीनियरिंग के बाद UPSC की तैयारी की और आईपीएस बन गयी. अंशिका वर्मा "ब्यूटी विद ब्रेन" और "लेडी सिंघम" जैसे नाम से फेमस है. क्योंकि खूबसूरत होने के साथ ही कड़क अफसर है. वे महिला उत्पीड़न और साइबर क्राइम मामलों को लेकर काम करती है. उन्हें मार्च 2025 में दिल्ली में वुमेन आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया था.
